एक ही क्राइम सिंडिकेट… विवाद के बाद गोविंद की हत्या:मुजफ्फरपुर में शूटर हत्याकांड में एक आरोपी अरेस्ट, घर से 30 जमीनों के कागजात जब्त

एक ही क्राइम सिंडिकेट… विवाद के बाद गोविंद की हत्या:मुजफ्फरपुर में शूटर हत्याकांड में एक आरोपी अरेस्ट, घर से 30 जमीनों के कागजात जब्त

मुजफ्फरपुर के टाउन थाना क्षेत्र में 31 मई की रात शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी और मृतक एक ही सिंडिकेट में शामिल थे। दोनों मुजफ्फरपुर में दो हत्याकांड, एक रंगदारी कांड में शामिल भी थे। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद दोनों अलग-अलग हो गए थे। अब तक की जांच में हत्या की जो वजह सामने आई है, वो पहले से चला आ रहा जमीन विवाद, फॉर्च्यूनर एसयूवी को लेकर विवाद सामने आया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि गोविन्द शर्मा की पत्नी के बयान पर नगर थाना में FIR दर्ज की गई है। एसआईटी की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त ओंकार सिंह की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ओंकार और गोविंद शर्मा ने एक साथ साल 2018 में मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर हत्याकांड, 2023 में आशुतोष शाही हत्याकांड और साल 2022 में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने बताया कि गोविंद इन तीनों मामलों में ओंकार के साथ सह-अभियुक्त रहा था। उन्होंने बताया कि ओंकार के घर में तलाशी अभियान के दौरान 30 अलग-अलग जमीन के कागजात मिले हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। अगर जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लगा तो इसकी जांच के लिए ईडी को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि पीएमएलए के तहत मामले में कार्रवाई हो सके। हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया, वाले सवाल पर बोले एसएसपी जब एसएसपी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया, इसके जवाब में उन्होंने बताया कि जिस अपार्टमेंट के बेसमेंट में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, उस अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर कुछ अपराधी रह रहे थे, अभी संख्या स्पष्ट नहीं है। अपराधियों के कमरे से शराब के दो पैकेट मिले हैं, इस मामले में अलग से मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वहां जो अपराधी रह रहे थे, गोविंद के पहुंचने के बाद बेसमेंट में फायरिंग की घटना हुई। घटनास्थल का फुटेज नहीं मिल पाया है, वहां एक कैमरा लगा था, लेकिन उसमें कुछ रिकॉर्ड नहीं हुआ है। गोविंद की पत्नी अंजली ने जिस महिला की हत्याकांड में शामिल होने की आशंका जताई, उससे जुड़े सवाल पर एसएसपी ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद एक ऑडियो सोशल मीडिया और मीडिया के साथियों से मिली थी, जिसमें गोविंद हत्याकांड के आरोपी बाबुल चौधरी की आवाज होने की बात कही जा रही थी, उसने हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी, इस ऑडियो की फोरेंसिक जांच भी की जाएगी। बेगूसराय के मंझौल का रहने वाला है आरोपी ओंकार आरोपी ओंकार सिंह बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल वार्ड नंबर 1 का रहने वाला है। उसके पिता जिला कृषि पदाधिकारी रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार विजय सिंह मुजफ्फरपुर में भी जिला कृषि पदाधिकारी रहे हैं। इसी दौरान ही ओंकार मुजफ्फरपुर के चर्चित भू-माफियाओं के सम्पर्क में आया और उसने अपराध जगत में कदम रखा। पुलिस के अनुसार ओकार के मिठनपुरा के पीएन कॉलोनी में रहता है। ओंकार पर प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके तीन बॉडीगार्ड की हत्या का भी आरोप है। 21 जुलाई 2023 को नगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई थी। इस हत्याकांड के बाद रंजय पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुजफ्फरपुर के टाउन थाना क्षेत्र में 31 मई की रात शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी और मृतक एक ही सिंडिकेट में शामिल थे। दोनों मुजफ्फरपुर में दो हत्याकांड, एक रंगदारी कांड में शामिल भी थे। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद दोनों अलग-अलग हो गए थे। अब तक की जांच में हत्या की जो वजह सामने आई है, वो पहले से चला आ रहा जमीन विवाद, फॉर्च्यूनर एसयूवी को लेकर विवाद सामने आया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि गोविन्द शर्मा की पत्नी के बयान पर नगर थाना में FIR दर्ज की गई है। एसआईटी की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त ओंकार सिंह की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ओंकार और गोविंद शर्मा ने एक साथ साल 2018 में मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर हत्याकांड, 2023 में आशुतोष शाही हत्याकांड और साल 2022 में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने बताया कि गोविंद इन तीनों मामलों में ओंकार के साथ सह-अभियुक्त रहा था। उन्होंने बताया कि ओंकार के घर में तलाशी अभियान के दौरान 30 अलग-अलग जमीन के कागजात मिले हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। अगर जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लगा तो इसकी जांच के लिए ईडी को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि पीएमएलए के तहत मामले में कार्रवाई हो सके। हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया, वाले सवाल पर बोले एसएसपी जब एसएसपी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया, इसके जवाब में उन्होंने बताया कि जिस अपार्टमेंट के बेसमेंट में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, उस अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर कुछ अपराधी रह रहे थे, अभी संख्या स्पष्ट नहीं है। अपराधियों के कमरे से शराब के दो पैकेट मिले हैं, इस मामले में अलग से मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वहां जो अपराधी रह रहे थे, गोविंद के पहुंचने के बाद बेसमेंट में फायरिंग की घटना हुई। घटनास्थल का फुटेज नहीं मिल पाया है, वहां एक कैमरा लगा था, लेकिन उसमें कुछ रिकॉर्ड नहीं हुआ है। गोविंद की पत्नी अंजली ने जिस महिला की हत्याकांड में शामिल होने की आशंका जताई, उससे जुड़े सवाल पर एसएसपी ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद एक ऑडियो सोशल मीडिया और मीडिया के साथियों से मिली थी, जिसमें गोविंद हत्याकांड के आरोपी बाबुल चौधरी की आवाज होने की बात कही जा रही थी, उसने हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी, इस ऑडियो की फोरेंसिक जांच भी की जाएगी। बेगूसराय के मंझौल का रहने वाला है आरोपी ओंकार आरोपी ओंकार सिंह बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल वार्ड नंबर 1 का रहने वाला है। उसके पिता जिला कृषि पदाधिकारी रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार विजय सिंह मुजफ्फरपुर में भी जिला कृषि पदाधिकारी रहे हैं। इसी दौरान ही ओंकार मुजफ्फरपुर के चर्चित भू-माफियाओं के सम्पर्क में आया और उसने अपराध जगत में कदम रखा। पुलिस के अनुसार ओकार के मिठनपुरा के पीएन कॉलोनी में रहता है। ओंकार पर प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके तीन बॉडीगार्ड की हत्या का भी आरोप है। 21 जुलाई 2023 को नगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई थी। इस हत्याकांड के बाद रंजय पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *