कर्नाटक के राज्यपाल पहुंचे देवघर:परिवार संग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा, सांसद निशिकांत दुबे भी रहे मौजूद

कर्नाटक के राज्यपाल पहुंचे देवघर:परिवार संग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा, सांसद निशिकांत दुबे भी रहे मौजूद

कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने अपने परिवार के साथ सोमवार को देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैद्यनाथ का दर्शन किया। तीर्थ पुरोहितों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से विशेष पूजा संपन्न कराई। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा में भाग लिया और परिवार, समाज तथा देश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद निशिकांत दुबे भी राज्यपाल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी बाबा बैद्यनाथ के दरबार में मत्था टेका। राज्यपाल की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया, कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद किया। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। राज्यपाल को विशेष सुरक्षा घेरे में मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम की निगरानी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *