बिना बिल ले जाया जा रहा लाखों का सामान जब्त:रायबरेली में जीएसटी विभाग ने बस रोकी, दस्तावेज न मिलने पर की कार्रवाई

बिना बिल ले जाया जा रहा लाखों का सामान जब्त:रायबरेली में जीएसटी विभाग ने बस रोकी, दस्तावेज न मिलने पर की कार्रवाई

रायबरेली के त्रिपुला चौराहे पर जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के सामान को जब्त किया है। यह सामान दिल्ली से एक अनुबंधित बस के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन जांच में उसके साथ आवश्यक जीएसटी दस्तावेज नहीं पाए गए। जीएसटी विभाग के सचल दस्ते ने मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 9 बजे कार्रवाई करते हुए आगरा से लखनऊ जा रही अनुबंधित बस को रोका। बस की तलाशी के दौरान उसके सामान यार्ड में संदिग्ध रूप से ले जाया जा रहा माल मिला, जिसके कोई वैध बिल या दस्तावेज नहीं थे।
सचल टीम के अनुसार, बरामद किया गया सामान लाखों रुपये का है और इसे बिना जीएसटी बिल के परिवहन किया जा रहा था, जिससे संभावित रूप से जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सचल टीम की प्रभारी सलोनी जी ने बताया कि दिल्ली से लखनऊ ले जाए जा रहे सामान को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *