Gold Silver Rate Today: भारतीय संस्कृति में अक्षय तृतीया को सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। किसी भी काम की नई शुरूआत करने, शादी-ब्याह करने और आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह बेहद शुभ दिन माना जाता है। यह दिन समृद्धि का प्रतीक भी है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किये गए काम का फल अक्षय रहता है। यानी वह कभी खत्म नहीं होता। इस दिन सोना खरीदना भी शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त
इस साल अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का मुहूर्त सुबह 10.49 से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7.27 तक रहेगा। वहीं, सोना खरीदने का मुहूर्त 19 अप्रैल की सुबह 10.49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 6.19 बजे तक चलेगा।
सोने का आज का भाव
सोने की कीमत में आज शनिवार को तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 810 रुपये बढ़कर 1,55,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने का भाव 750 रुपये बढ़कर 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 610 रुपये बढ़कर 1,16,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी में जबरदस्त उछाल
चांदी की कीमतों में आज भारी-भरकम तेजी देखी गई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, चांदी का हाजिर भाव 10,000 रुपये बढ़कर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.48 फीसदी या 71.30 डॉलर की बढ़त के साथ 4,879.60 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.84 फीसदी या 40.28 डॉलर की बढ़त के साथ 4,830.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
चांदी का वैश्विक भाव
चांदी की वैश्विक कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सिल्वर का भाव 3.99 फीसदी या 3.16 डॉलर की बढ़त के साथ 82.43 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.15 फीसदी या 2.47 डॉलर की बढ़त के साथ 80.89 डॉलर प्रति औंस पर है।


