लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा सीट पर हुए एक हालिया सर्वे में मौजूदा विधायक अमन गिरि के प्रति जनता का रुझान कमजोर दिखा है। सर्वे के अनुसार, केवल 17 प्रतिशत लोगों ने उन्हें दोबारा विधायक बनाने का समर्थन किया, जबकि 69 प्रतिशत जनता ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। सर्वे में यह भी सामने आया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक नए चेहरे की मांग तेज है। डॉ. कौशल वर्मा को भाजपा उम्मीदवार के रूप में अधिक पसंद किया जा रहा है, जिनके पक्ष में 48 प्रतिशत लोगों ने राय दी। वहीं, अमन गिरि को फिर से उम्मीदवार बनाने की बात 33 प्रतिशत लोगों ने कही। विजय शुक्ला रिंकू को 9 %, विपिन मिश्रा को 5 % और ठाकुर प्रसाद गंगवार को 1 % लोगों ने पसंद किया है। उम्मीदवार को लेकर असंतोष के बावजूद, पार्टी के स्तर पर भाजपा अभी भी आगे है। सर्वे में 51 प्रतिशत जनता ने 2027 में भाजपा का विधायक चुनने की इच्छा जताई, जबकि 42 प्रतिशत लोग समाजवादी पार्टी (सपा) को पसंद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में संदीप वर्मा पहली पसंद बनकर उभरे हैं। 72 प्रतिशत लोगों ने संदीप वर्मा को अपनी पहली पसंद बताया, जबकि पूर्व विधायक विनय तिवारी को 14 प्रतिशत समर्थन मिला। वहीं, कांग्रेस के विपुल गुप्ता को 87 % लोगों ने पसंदीदा प्रत्याशी बताया है। पूर्वी वर्मा को 7 % लोगों ने ही पसंद किया है। बसपा से अशोक कनौजिया को 46 % लोगों ने पसंदीदा उम्मीदवार बताया है। राधेश्याम कश्यप को 29% लोगों की पसंद बने हैं। सर्वे के निष्कर्ष बताते हैं कि गोला विधानसभा में भाजपा की पकड़ बनी हुई है, लेकिन मौजूदा विधायक के प्रति नाराजगी स्पष्ट है। ऐसे में यदि भाजपा 2027 के चुनाव में चेहरा बदलती है तो उसे फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर, सपा की ओर से संदीप वर्मा एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें


