जैसलमेर में कल मनाया जायेगा गोडावण दिवस:वन मंत्री संजय शर्मा गोडावण प्रतिमा का अनावरण करेंगे; ब्रीडिंग सेंटर भी जाएंगे

जैसलमेर में कल मनाया जायेगा गोडावण दिवस:वन मंत्री संजय शर्मा गोडावण प्रतिमा का अनावरण करेंगे; ब्रीडिंग सेंटर भी जाएंगे

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत कल पहली बार राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण को समर्पित ‘गोडावण दिवस’ मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा तीन दिवसीय जैसलमेर दौरे पर आ रहे हैं। वे आज शाम तक जैसलमेर पहुंच जाएंगे। मंत्री शर्मा गुरुवार सुबह सुदासरी क्षेत्र में गोडावण प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे और फिर जैसलमेर के उत्कर्ष जैन भवन में मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे तनोट माता मंदिर और शुक्रवार को रामदेवरा ब्रीडिंग सेंटर का जायजा भी लेंगे। सुदासरी में गोडावण प्रतिमाओं का अनावरण निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, दौरे के दूसरे दिन यानी गुरुवार (21 मई) को सुबह 8 बजे वन मंत्री संजय शर्मा डेजर्ट नेशनल पार्क के सुदासरी (सम) क्षेत्र का दौरा करेंगे। वहां वे इस लुप्तप्राय पक्षी के सम्मान में लगाई गई गोडावण प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे जैसलमेर के उत्कर्ष जैन भवन में आयोजित मुख्य ‘गोडावण दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तनोट माता दर्शन और रामदेवरा ब्रीडिंग सेंटर का अवलोकन गुरुवार शाम 4:30 बजे मंत्री जैसलमेर से रवाना होकर शाम 6 बजे तनोट पहुंचेंगे और तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। रात्रि विश्राम जैसलमेर में करने के बाद, शुक्रवार (22 मई) सुबह 9:30 बजे वे बाबा रामदेव मंदिर, रामदेवरा में दर्शन करेंगे। इसके ठीक बाद सुबह 10 बजे वे रामदेवरा स्थित गोडावण ब्रीडिंग सेंटर (प्रजनन केंद्र) का अवलोकन कर संरक्षण प्रयासों की समीक्षा करेंगे और दोपहर में वापस जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मिनट-टू-मिनट यात्रा कार्यक्रम 20 मई 2026 (बुधवार) 21 मई 2026 (गुरुवार) — गोडावण दिवस 22 मई 2026 (शुक्रवार)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *