प्रतापगढ़ के अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर में मंत्री ने की पूजा:महाआरती में लिया हिस्सा, श्रद्धालुओं ने पार्किंग और भोजशाला की रखी मांग

प्रतापगढ़ के अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर में मंत्री ने की पूजा:महाआरती में लिया हिस्सा, श्रद्धालुओं ने पार्किंग और भोजशाला की रखी मांग

प्रतापगढ़ में कृषि मंडी रोड स्थित अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर में बुधवार को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पार्किंग और भोजशाला निर्माण की मांग दर्शन के दौरान भक्तों ने मंत्री मीणा के सामने मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था और भोजनशाला निर्माण की मांग रखी। मंत्री ने श्रद्धालुओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। महाआरती में लिया हिस्सा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सभी ने मां अंबिका की महाआरती में भाग लिया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंत्री हेमंत मीणा ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। बता दें कि अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर के पास खाली भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद और अतिक्रमण के मुद्दे रहे हैं। पूर्व में जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के निकट नाले के पास बने कथित फर्जी पट्टे को निरस्त किया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद यह क्षेत्र अतिक्रमण और भूमि संबंधी चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह मंत्री के मंदिर आगमन और विकास संबंधी घोषणाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पार्किंग और भोजनशाला जैसी सुविधाओं के निर्माण से भक्तों को राहत मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *