गंडक नदी नाव हादसे में बच्ची का शव मिला:3 किशोरियां डूबी थीं, नदी पार कर मूंग के खेत में जा रही थीं; सर्च ऑपरेशन जारी

गंडक नदी नाव हादसे में बच्ची का शव मिला:3 किशोरियां डूबी थीं, नदी पार कर मूंग के खेत में जा रही थीं; सर्च ऑपरेशन जारी

गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र में हुए नाव हादसे में डूबी तीन किशोरियों में से एक का शव गंडक नदी से बरामद कर लिया गया है। यह घटना डुमरिया घाट के पास हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान टंडशपुर हरपुर टेंगराही गांव निवासी मजिस्टर कुमार राय की 7 वर्षीय बेटी अनन्या कुमारी के रूप में हुई है। नदी पार कर मूंग के खेत में जा रही थीं
यह हादसा शुक्रवार को महमदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पर गंडक नदी में हुआ था। डुमरिया पंचायत के टडसपुर गांव की मुन्ना देवी अपने दो पोतों अभिमन्यु और अंकित, दो पोतियों रिया और कृति, तथा रिया की मौसेरी बहन अनन्या के साथ नाव से नदी पार कर मूंग के खेत में जा रही थीं। नाव का संचालन नाविक सत्येंद्र यादव कर रहा था। तेज आंधी और बारिश के कारण नाव गंडक नदी के मझधार में पलट गई। नाविक सत्येंद्र यादव ने मुन्ना देवी, अभिमन्यु और अंकित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तीनों किशोरियां रिया, कृति और अनन्या गहरे पानी में डूब गईं और लापता हो गईं। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने महमदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को जानकारी दी। थानाध्यक्ष तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद, डुमरिया पुलिस के पास से गंडक नदी से एक किशोरी का शव बरामद किया गया। अनन्या की मां अनिता देवी का कहना है कि अनन्या के एक भाई और एक बहन थे। अनन्या की मौत के बाद अब उनके घर में सिर्फ एक लड़का अंश बचा है। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम अन्य लापता किशोरियों की तलाश में तलाशी अभियान चला रही है। गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र में हुए नाव हादसे में डूबी तीन किशोरियों में से एक का शव गंडक नदी से बरामद कर लिया गया है। यह घटना डुमरिया घाट के पास हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान टंडशपुर हरपुर टेंगराही गांव निवासी मजिस्टर कुमार राय की 7 वर्षीय बेटी अनन्या कुमारी के रूप में हुई है। नदी पार कर मूंग के खेत में जा रही थीं
यह हादसा शुक्रवार को महमदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पर गंडक नदी में हुआ था। डुमरिया पंचायत के टडसपुर गांव की मुन्ना देवी अपने दो पोतों अभिमन्यु और अंकित, दो पोतियों रिया और कृति, तथा रिया की मौसेरी बहन अनन्या के साथ नाव से नदी पार कर मूंग के खेत में जा रही थीं। नाव का संचालन नाविक सत्येंद्र यादव कर रहा था। तेज आंधी और बारिश के कारण नाव गंडक नदी के मझधार में पलट गई। नाविक सत्येंद्र यादव ने मुन्ना देवी, अभिमन्यु और अंकित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तीनों किशोरियां रिया, कृति और अनन्या गहरे पानी में डूब गईं और लापता हो गईं। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने महमदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को जानकारी दी। थानाध्यक्ष तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद, डुमरिया पुलिस के पास से गंडक नदी से एक किशोरी का शव बरामद किया गया। अनन्या की मां अनिता देवी का कहना है कि अनन्या के एक भाई और एक बहन थे। अनन्या की मौत के बाद अब उनके घर में सिर्फ एक लड़का अंश बचा है। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम अन्य लापता किशोरियों की तलाश में तलाशी अभियान चला रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *