मधुबनी जिले की सकरी पुलिस ने जोमैटो डिलीवरी बॉय शिवम कुमार साहू उर्फ गोलू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण मृतक के आरोपी की बहन के साथ अवैध संबंध थे। यह घटना 21 जनवरी को सकरी थाना क्षेत्र में हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने पंचवटी कनौली पक्की रोड पर शिवम कुमार साहू के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही उसका मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट लिया था। लूट की योजना बना रहा था आरोपी घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने मात्र एक माह के भीतर मामले को सुलझा लिया। 27 फरवरी को सकरी थाना को गुप्त सूचना मिली कि बालू गद्दी के पास राणा ढाबे पर कुछ अपराधी और मादक पदार्थ तस्कर अवैध हथियारों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और भागते हुए चार युवकों को दबोच लिया। राहुल कुमार यादव के पास से लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल और 64 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। उमेश कुमार शर्मा के पास से भी लोडेड कट्टा, एक कारतूस और मोबाइल मिला। विक्रम ठाकुर और रौशन कुमार दास के पास से भी एक-एक कारतूस और मोबाइल बरामद हुए। ढाबे की संचालिका चांदनी कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है। बहन के साथ शिवम का था अवैध संबंध पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी राहुल की बहन के साथ मृतक शिवम के अवैध संबंध थे, जिसके चलते राहुल ने हत्या की साजिश रची थी। यह गिरोह नेपाल से ब्राउन शुगर, चरस और गांजा की तस्करी भी करता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ये आरोपी ढाबे पर नशा सेवन कर एनएच पर लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कुल 02 देशी कट्टा, 04 कारतूस, 04 मोबाइल और 64 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मधुबनी जिले की सकरी पुलिस ने जोमैटो डिलीवरी बॉय शिवम कुमार साहू उर्फ गोलू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण मृतक के आरोपी की बहन के साथ अवैध संबंध थे। यह घटना 21 जनवरी को सकरी थाना क्षेत्र में हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने पंचवटी कनौली पक्की रोड पर शिवम कुमार साहू के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही उसका मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट लिया था। लूट की योजना बना रहा था आरोपी घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने मात्र एक माह के भीतर मामले को सुलझा लिया। 27 फरवरी को सकरी थाना को गुप्त सूचना मिली कि बालू गद्दी के पास राणा ढाबे पर कुछ अपराधी और मादक पदार्थ तस्कर अवैध हथियारों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और भागते हुए चार युवकों को दबोच लिया। राहुल कुमार यादव के पास से लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल और 64 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। उमेश कुमार शर्मा के पास से भी लोडेड कट्टा, एक कारतूस और मोबाइल मिला। विक्रम ठाकुर और रौशन कुमार दास के पास से भी एक-एक कारतूस और मोबाइल बरामद हुए। ढाबे की संचालिका चांदनी कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है। बहन के साथ शिवम का था अवैध संबंध पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी राहुल की बहन के साथ मृतक शिवम के अवैध संबंध थे, जिसके चलते राहुल ने हत्या की साजिश रची थी। यह गिरोह नेपाल से ब्राउन शुगर, चरस और गांजा की तस्करी भी करता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ये आरोपी ढाबे पर नशा सेवन कर एनएच पर लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कुल 02 देशी कट्टा, 04 कारतूस, 04 मोबाइल और 64 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


