गुरुग्राम से बॉयफ्रेंड की शादी रोकने मोतिहारी आई युवती:शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, दुल्हन पक्ष ने बाराती को बनाया बंधक

गुरुग्राम से बॉयफ्रेंड की शादी रोकने मोतिहारी आई युवती:शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, दुल्हन पक्ष ने बाराती को बनाया बंधक

मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को युवक की शादी से पहले उसकी गर्लफ्रेंड पहुंच गई। युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए विवाह रुकवाने की कोशिश की। हालांकि, हंगामे के बावजूद युवक की बारात घर से निकल गई। लड़की वालों ने बारात का स्वागत कर नाश्ता करवाया। लेकिन इसी बीच दुल्हन पक्ष को लड़के के अफेयर की सूचना मिल गई। इसके बाद उन्होंने लड़के और परिजन को बंधक बना लिया। उनका कहना है कि जो दहेज में सामान और पैसा दिया है वो वापस करो। फिलहाल, दोनों पक्ष में से किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। बुधवार की सुबह से दोनों पक्ष पंचायत कर मामला सुलझाने में लगे है। एक बच्ची की मां है गर्लफ्रेंड पीड़िता की पहचान असम निवासी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वो एक बच्चे की मां है और गुरुग्राम में नौकरी करती है। उसने बलुआ गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा के बेटे विशाल कुमार मिश्रा उर्फ विवेक मिश्रा पर आरोप लगाया है। पूजा के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी से गुरुग्राम में हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने पूजा से अपने स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने का आग्रह किया था, जिसके बाद युवती ने अपने परिचितों के बच्चों का नामांकन वहां कराया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने प्रेम का इजहार करते हुए शादी का वादा किया। पूजा ने बताया कि विवेक के बार-बार मनाने के बाद मैं उसके साथ रिलेशन में आने का फैसला की थी। मैं अपने बच्चे को अकेले पाल रही थी, मुझे कोई दिक्कत नहीं था। लेकिन विवेक ने मेरे परिवार को भरोसा दिलाया कि वो मेरे बच्चे को बाप का प्यार देगा। उसके इन्हीं बातों में आकर मैं 5 महीने बाद रिलेशन में आने के लिए हां बोली थी। शारीरिक संबंध बनाने के बाद मंदिर में की थी शादी पूजा का आरोप है कि इसी भरोसे पर विशाल ने लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पूजा के जिद करने पर विवेक ने उससे मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, पूजा के कई बार कहने के बावजूद भी वो कोर्ट मैरिज नहीं किया। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर इनकार करते रहा। वहीं कुछ समय बाद विवेक अचानक संपर्क तोड़कर अपने गांव लौट आया। बाद में पूजा को जानकारी मिली कि आरोपी विशाल की शादी 5 मई को तय हो चुकी है। इसके बाद उसने गुरुग्राम में प्राथमिकी दर्ज कराई, जहां पुलिस ने आरोपी के स्कूल को बंद कराते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद 3 मई को युवती स्वयं पहाड़पुर थाना पहुंची और शादी रुकवाने की गुहार लगाई। मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को युवक की शादी से पहले उसकी गर्लफ्रेंड पहुंच गई। युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए विवाह रुकवाने की कोशिश की। हालांकि, हंगामे के बावजूद युवक की बारात घर से निकल गई। लड़की वालों ने बारात का स्वागत कर नाश्ता करवाया। लेकिन इसी बीच दुल्हन पक्ष को लड़के के अफेयर की सूचना मिल गई। इसके बाद उन्होंने लड़के और परिजन को बंधक बना लिया। उनका कहना है कि जो दहेज में सामान और पैसा दिया है वो वापस करो। फिलहाल, दोनों पक्ष में से किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। बुधवार की सुबह से दोनों पक्ष पंचायत कर मामला सुलझाने में लगे है। एक बच्ची की मां है गर्लफ्रेंड पीड़िता की पहचान असम निवासी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वो एक बच्चे की मां है और गुरुग्राम में नौकरी करती है। उसने बलुआ गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा के बेटे विशाल कुमार मिश्रा उर्फ विवेक मिश्रा पर आरोप लगाया है। पूजा के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी से गुरुग्राम में हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने पूजा से अपने स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने का आग्रह किया था, जिसके बाद युवती ने अपने परिचितों के बच्चों का नामांकन वहां कराया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने प्रेम का इजहार करते हुए शादी का वादा किया। पूजा ने बताया कि विवेक के बार-बार मनाने के बाद मैं उसके साथ रिलेशन में आने का फैसला की थी। मैं अपने बच्चे को अकेले पाल रही थी, मुझे कोई दिक्कत नहीं था। लेकिन विवेक ने मेरे परिवार को भरोसा दिलाया कि वो मेरे बच्चे को बाप का प्यार देगा। उसके इन्हीं बातों में आकर मैं 5 महीने बाद रिलेशन में आने के लिए हां बोली थी। शारीरिक संबंध बनाने के बाद मंदिर में की थी शादी पूजा का आरोप है कि इसी भरोसे पर विशाल ने लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पूजा के जिद करने पर विवेक ने उससे मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, पूजा के कई बार कहने के बावजूद भी वो कोर्ट मैरिज नहीं किया। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर इनकार करते रहा। वहीं कुछ समय बाद विवेक अचानक संपर्क तोड़कर अपने गांव लौट आया। बाद में पूजा को जानकारी मिली कि आरोपी विशाल की शादी 5 मई को तय हो चुकी है। इसके बाद उसने गुरुग्राम में प्राथमिकी दर्ज कराई, जहां पुलिस ने आरोपी के स्कूल को बंद कराते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद 3 मई को युवती स्वयं पहाड़पुर थाना पहुंची और शादी रुकवाने की गुहार लगाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *