किशनगंज जिले में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को राज्य कर उपायुक्त और पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया गया। पुलिस ने कोयला लदे ट्रक के साथ उसके चालक महबूब खान को भी गिरफ्तार किया है, जो बरेली, मीरगंज का रहने वाला है। इस मामले में मंगलवार को सदर थाने में ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रक किशनगंज के रास्ते कोयला लेकर गुजर रहा था प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ट्रक किशनगंज के रास्ते कोयला लेकर गुजर रहा था और परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे जीएसटी कागजात फर्जी थे। इससे नियमों के उल्लंघन की बात भी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान सह-चालक मौके से फरार हो गया। यह ट्रक असम से अररिया जिले के कुर्साकांटा ले जाया जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है, जो फर्जी कागजात के जरिए अवैध कोयला परिवहन का धंधा चला रहा है। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। हाल के दिनों में, 3 मई को भी सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला, रायपुर चेक पोस्ट और बस स्टैंड के पास से कोयला लदे पांच ट्रकों को जब्त किया गया था। किशनगंज जिले में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को राज्य कर उपायुक्त और पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया गया। पुलिस ने कोयला लदे ट्रक के साथ उसके चालक महबूब खान को भी गिरफ्तार किया है, जो बरेली, मीरगंज का रहने वाला है। इस मामले में मंगलवार को सदर थाने में ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रक किशनगंज के रास्ते कोयला लेकर गुजर रहा था प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ट्रक किशनगंज के रास्ते कोयला लेकर गुजर रहा था और परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे जीएसटी कागजात फर्जी थे। इससे नियमों के उल्लंघन की बात भी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान सह-चालक मौके से फरार हो गया। यह ट्रक असम से अररिया जिले के कुर्साकांटा ले जाया जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है, जो फर्जी कागजात के जरिए अवैध कोयला परिवहन का धंधा चला रहा है। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। हाल के दिनों में, 3 मई को भी सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला, रायपुर चेक पोस्ट और बस स्टैंड के पास से कोयला लदे पांच ट्रकों को जब्त किया गया था।


