दैनिक भास्कर की ओर से एक महीने तक आयोजित किए गए स्टूडेंट क्विज कांटेस्ट के बंपर ड्रा (मंथली विनर्स) के विजेताओं को सोमवार को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। भास्कर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 5 विजेताओं कार्तिक अग्रवाल, अर्नव, तन्वी सैन, सारा खान और वंशी मौर्य को साइकिल दी गई। इस मौके पर विजेता विद्यार्थियों के साथ उनके परिजन, स्कूल के प्रिंसिपल व स्टाफ भी मौजूद रहे। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा, भास्कर के नेशनल एडिटर एलपी पंत, जयपुर संपादक तरुण शर्मा व सीएसडी के महाप्रबंधक अभिषेक दाधीच ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि कांटेस्ट शानदार था और इसमें पूछे जाने वाले सवालों से उनका सामान्य ज्ञान बढ़ा है। गौरतलब है कि 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट के लिए यह कांटेस्ट 7 अप्रैल से 6 मई तक आयोजित किया गया था। इसमें विद्यार्थियों से प्रतिदिन दो सवाल पूछे गए थे। इस कांटेस्ट में लॉटरी से प्रतिदिन 5 विजेताओं का चयन किया जाता था। एक महीना पूरा होने के बाद कांटेस्ट का बंपर ड्रा निकाला गया, इसमें विजेता 5 विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। डीसीपी ईस्ट बोलीं- पढ़ते रहे सीखते रहे डीसीपी ईस्ट ने सभी विजेता बच्चों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पढ़ते रहे और सीखते रहे। विजेता बच्चों ने साझां किए अनुभव पांचों विजेता स्टूडेंट्स ने भी अपने अनुभव शेयर किए। छात्रा तनवी सैन ने कहा कि काफी अच्छा अनुभव हुआ। काफी कुछ सिखने को और जानने को मिली। उन्होंने प्राइज में साइकिल मिलने पर खुशी जताई। छात्र अर्नव जैन ने कहा कि मैंने अखबार पढ़कर ही उसके जवाब भरे। जिसमें मुझे बहुत मजा आया। इससे मेरी हिंदी और सामान्य ज्ञान में सुधार भी हुआ। छात्रा सारा खान ने बताया कि इस क्विज में इससे पहले उनके भाई को ईयर बर्ड पुरस्कार के रूप में मिला था। उसके बाद ही तय कर लिया था कि दैनिक भास्कर के क्विज कांटेस्ट में हिस्सा लेकर विजेता बनना है। छात्र कार्तिक अग्रवाल बोले कि इस क्विज के बारे में उन्हे अपनी मम्मी से जानकारी मिली। उन्होंने कहा था इस क्विज को खेलकर आप आनंद भी ले सकेत है और प्राइज भी जीत सकते है। छात्रा वांशी मोर्य ने कहा कि ये सवाल भविष्य में भी काम आएंगे। इस तरीके के क्विज हमारे पढ़ाई में काम आते है। इसने मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
यह है विजेताओं के नाम
कार्तिक अग्रवाल (कक्षा 9वीं) – रेयान इंटरनेशनल स्कूल मानसरोवर। अर्नव (कक्षा 9वीं ) – सेंट एंसलम्स सी.से.स्कूल मानसरोवर।
तन्वी सैन (कक्षा 8वीं ) – एमएन मॉडर्न पब्लिक सी.से. स्कूल मालवीय नगर।
सारा खान (कक्षा 12वीं) – महावीर पब्लिक स्कूल सी स्कीम। वांशी मौर्य (कक्षा 8वीं) – आरपी सी.से. स्कूल सांगानेर। यहां देखें फोटोज


