शादीशुदा प्रेमी पर युवती ने दर्ज कराया केस:सोनभद्र में मारपीट और धमकी का आरोप, घर में आग लगाने के दावे से पुलिस का इनकार

शादीशुदा प्रेमी पर युवती ने दर्ज कराया केस:सोनभद्र में मारपीट और धमकी का आरोप, घर में आग लगाने के दावे से पुलिस का इनकार

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादीशुदा युवक पर मारपीट, धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। वहीं, घर में आग लगाने के आरोप को पुलिस ने जांच में असत्य बताया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात कोन थाना क्षेत्र के रोगहीं निवासी दीपक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि दीपक पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगा और संबंध बनाए रखने का दबाव डालने लगा। जान से मारने की धमकी देने का आरोप पीड़िता के मुताबिक, संबंध खत्म करने पर दीपक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती के दादा ने भी आरोप लगाया कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से उनकी पोती को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी कई बार घर आकर मारपीट कर चुका है और तमंचा दिखाकर धमकी देता था। घर में आग लगाने का भी लगाया आरोप युवती ने आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे दीपक अपने दो-तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में घर में रखा गेहूं, चावल और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस बोली- आग लगाने की बात गलत चोपन पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार उसकी बेटी पिछले दो वर्षों से दीपक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने घर पहुंचकर मारपीट की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घर में आग लगाने की बात जांच में सही नहीं पाई गई है। तमंचे वाली फोटो और ऑडियो की भी जांच पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक की सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ एक फोटो सामने आई है। इस मामले में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा फोन पर जान से मारने की धमकी देने का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *