तालाब में डूबने से लड़की की मौत:प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना, पैर फिसलने से हुआ हादसा

तालाब में डूबने से लड़की की मौत:प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना, पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। मोहम्मद पुर सोहाग ग्राम पंचायत निवासी 11 वर्षीय बालिका बेबी सरोज की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भोंदू सरोज की पुत्री बेबी सरोज शौच के लिए तालाब की ओर गई थी। शौच के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। पानी में डूबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि बालिका की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *