GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर

 भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर 19-9 की शानदार जीत हासिल करके आसानी से ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बनाई।
प्रज्ञाननंदा का फाइनल में मुकाबला खिताब के प्रबल दावेदारऔर मौजूदा चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा।
भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा क्लासिकल गेम जीतने के बाद अंतिम दिन से पहले छह अंकों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।
उन्होंने लगातार दो रैपिड मुकाबलों में कीमर को हराकर17-3 की अजेय बढ़त हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी। इसके बाद ब्लिट्ज के पहले गेम में एक और जीत ने उनके अंकों की संख्या 19 तक पहुंचा दी।
कीमर ने आखिरी तीन ब्लिट्ज गेम जीतकर वापसी की, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।
कारुआना ने ब्लिट्ज गेम में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 18-9 से जीत हासिल की। उन्होंने मौकों का पूरा फायदा उठाया और अमेरिका के अपने हमवतन खिलाड़ी वेस्ली सो को हराया।
जीसीटी के फाइनल की कुल पुरस्कार राशि 450,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें से 200,000 अमेरिकी डॉलर विजेता को मिलेंगे। फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को125,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्ले-ऑफ में कीमर का मुकाबला वेस्ली सो से होगा। यहां शीर्ष पर रहने वाले तीन खिलाड़ी अगले साल होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे। 

 भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर 19-9 की शानदार जीत हासिल करके आसानी से ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बनाई।
प्रज्ञाननंदा का फाइनल में मुकाबला खिताब के प्रबल दावेदारऔर मौजूदा चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा।
भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा क्लासिकल गेम जीतने के बाद अंतिम दिन से पहले छह अंकों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।

उन्होंने लगातार दो रैपिड मुकाबलों में कीमर को हराकर17-3 की अजेय बढ़त हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी। इसके बाद ब्लिट्ज के पहले गेम में एक और जीत ने उनके अंकों की संख्या 19 तक पहुंचा दी।
कीमर ने आखिरी तीन ब्लिट्ज गेम जीतकर वापसी की, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।
कारुआना ने ब्लिट्ज गेम में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 18-9 से जीत हासिल की।

उन्होंने मौकों का पूरा फायदा उठाया और अमेरिका के अपने हमवतन खिलाड़ी वेस्ली सो को हराया।
जीसीटी के फाइनल की कुल पुरस्कार राशि 450,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें से 200,000 अमेरिकी डॉलर विजेता को मिलेंगे। फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को125,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्ले-ऑफ में कीमर का मुकाबला वेस्ली सो से होगा। यहां शीर्ष पर रहने वाले तीन खिलाड़ी अगले साल होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *