मोतिहारी में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा:चार घर का सामान जलकर राख, 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान

मोतिहारी में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा:चार घर का सामान जलकर राख, 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान

मोतिहारी के बलुआ स्थित सब्जी बाजार इलाके में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना एक घर में खाना बनाने के दौरान हुई, जब गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। आग ने तुरंत सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैली और आसपास के तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चारों घरों का सामान जलकर राख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक चारों घरों का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में देव लाल साह, बोला साह, शिव साह और गणेश साह के घर पूरी तरह तबाह हो गए। पीड़ितों के अनुसार, उनके घरों में रखा करीब छह लाख रुपये नकद, जेवर, कपड़े और फर्नीचर सहित लगभग दस लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बेटे की शादी के लिए जमा किए थे पैसे एक पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने घर बनाने और बेटे की शादी के लिए गहने खरीदने हेतु पैसे जमा किए थे, जो इस हादसे में जल गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता और मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। मोतिहारी के बलुआ स्थित सब्जी बाजार इलाके में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना एक घर में खाना बनाने के दौरान हुई, जब गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। आग ने तुरंत सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैली और आसपास के तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चारों घरों का सामान जलकर राख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक चारों घरों का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में देव लाल साह, बोला साह, शिव साह और गणेश साह के घर पूरी तरह तबाह हो गए। पीड़ितों के अनुसार, उनके घरों में रखा करीब छह लाख रुपये नकद, जेवर, कपड़े और फर्नीचर सहित लगभग दस लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बेटे की शादी के लिए जमा किए थे पैसे एक पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने घर बनाने और बेटे की शादी के लिए गहने खरीदने हेतु पैसे जमा किए थे, जो इस हादसे में जल गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता और मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *