सीकर. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर शिक्षानगरी में बेटियों के लिए खास बगिया की सौगात मिली है। शहीद नेमीचंद राबाउमावि खूड़ी बड़ी में कुलिश वाटिका’ का उद्घाटन हुआ। खास बात यह है कि इस बगिया का उद्घाटन भी बेटियों ने किया है। अब इस बगिया की देखरेख भी बेटियां ही करेंगी। विद्यालय में बुधवार दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि सामाजिक सरोकारों में राजस्थान पत्रिका का कोई सानी नहीं है। मनसुख रणवा मनु स्मृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मीनारायण, पीईईओ चिरंजीलाल, विक्रम महला, मनु संस्थान की अध्यक्ष दुर्गादेवी रणवा, अभिलाषा रणवा आदि ने अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के आखिर में राजस्थान पत्रिका सीकर संस्करण के सम्पादकीय प्रभारी रुद्रेश शर्मा ने राजस्थान पत्रिका की विकास व कुलिशजी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी







