खेल मंत्री ने बीएमपीएल लोगो किया लॉन्च:मुजफ्फरपुर में 22 मार्च से आयोजन, T-10 टूर्नामेंट में शामिल होंगी श्रेयषी सिंह

खेल मंत्री ने बीएमपीएल लोगो किया लॉन्च:मुजफ्फरपुर में 22 मार्च से आयोजन, T-10 टूर्नामेंट में शामिल होंगी श्रेयषी सिंह

मुजफ्फरपुर में बिहार मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग (BMPL) की ओर से एक T-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह 8 दिवसीय टूर्नामेंट 22 से 29 मार्च तक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयषी सिंह इसमें शामिल होंगी। बुधवार को पटना में खेल मंत्री श्रेयषी सिंह ने प्रीमियर लीग का लोगो लॉन्च किया। इस दौरान बीएमपीएल के आयोजक सचिव नुंदन सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, अजय चंद्रवंशी और धीरज महाराज ने उन्हें टूर्नामेंट में शामिल होने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। लीग में बिहार की 26 टीमें हिस्सा लेंगी इस 8 दिवसीय प्रीमियर लीग में बिहार की 26 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के प्रचार के लिए आज सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से एक प्रचार रथ को रवाना किया गया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समाजसेवी प्रिंसू मोदी, नूंदन सिंह, अजय चंद्रवंशी, बद्री ठाकुर और शुभेन्दू सिन्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुजफ्फरपुर में बिहार मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग (BMPL) की ओर से एक T-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह 8 दिवसीय टूर्नामेंट 22 से 29 मार्च तक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयषी सिंह इसमें शामिल होंगी। बुधवार को पटना में खेल मंत्री श्रेयषी सिंह ने प्रीमियर लीग का लोगो लॉन्च किया। इस दौरान बीएमपीएल के आयोजक सचिव नुंदन सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, अजय चंद्रवंशी और धीरज महाराज ने उन्हें टूर्नामेंट में शामिल होने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। लीग में बिहार की 26 टीमें हिस्सा लेंगी इस 8 दिवसीय प्रीमियर लीग में बिहार की 26 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के प्रचार के लिए आज सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से एक प्रचार रथ को रवाना किया गया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समाजसेवी प्रिंसू मोदी, नूंदन सिंह, अजय चंद्रवंशी, बद्री ठाकुर और शुभेन्दू सिन्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *