रायगढ़ में पान दुकान के पीछे गांजा की तस्करी:62 हजार का गांजा पकड़ाया, झड़ियों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में पान दुकान के पीछे गांजा की तस्करी:62 हजार का गांजा पकड़ाया, झड़ियों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पुलिस के द्वारा नषे के कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन आघात चलाया जा रहा है। जहां पुलिस की टीम ने गांजा तस्कर और देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पास से गांजा और अवैध शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पुसौर के सोढ़ापाठ मंदिर के पास एक पान दुकान के पीछे गांजा की ब्रिकी के लिए छिपाकर रखा गया है। ऐसे में पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर दबिष दी। घेराबंदी कर जांच की गई, जहां पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाला गुलाब यादव 55 साल को पकड़ा गया। वहां तलाषी लेने के बाद छिपाकर पैकेट में रखा 6.200 किलो कीमत 62 हजार का गांजा बरामद किया गया। इसके बाद उससे पूछताछ करने पर गुलाब यादव ने बताया कि वह ओड़िशा से गांजा सस्ते कीमत पर लाकर उसे बिक्री करना बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20b NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
झाड़ियों में छिपाकर रखी देशी
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि देशी शराब की अवैध बिक्री के लिए वहीं सोढ़ापाठ मंदिर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया है। जांच करने पर बोरोडीपा निवासी दीपेश ठाकुर 34 साल को पकड़ा गया। उससे पूछताछ करने पर झड़ियों में 259 पाव देशी शराब रखना बताया। जिसके बाद पुलिस ने 20 हजार से अधिक का देशी शराब बरामद किया और आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की है।
लगातार कार्रवाई की जा रही है
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस लगातार निगरानी रखी हुई है। इसे लेकर ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में किसी भी हाल में इस कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। ओड़िसा से गांजा लाकर और देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *