मुंगेर में हथियार के बल पर नाबालिग से गैंगरेप:पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, 2 की तलाश जारी, पिता ने ठुकराया था रिश्ता

मुंगेर में हथियार के बल पर नाबालिग से गैंगरेप:पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, 2 की तलाश जारी, पिता ने ठुकराया था रिश्ता

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार देर शाम तीन युवकों पर हथियार के बल पर हवेली खड़गपुर झील के पास घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में मुख्य बाजार स्थित पीएनबी के पास पहुंची और लोगों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पिता ने ठुकराया था शादी का रिश्ता पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा गांव निवासी टुनटुन मंडल ने पहले उनकी बेटी से शादी का प्रस्ताव दिया था। लड़की के नाबालिग होने के कारण परिवार ने यह रिश्ता ठुकरा दिया था। आरोप है कि रिश्ता ठुकराए जाने के बाद भी टुनटुन मंडल मोबाइल पर लड़की के संपर्क में था। 19 मई की शाम टुनटुन अपने दो साथियों के साथ लड़की को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से झील क्षेत्र में ले गया, जहां तीनों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी टुनटुन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि पीड़िता नाबालिग होने के कारण पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार देर शाम तीन युवकों पर हथियार के बल पर हवेली खड़गपुर झील के पास घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में मुख्य बाजार स्थित पीएनबी के पास पहुंची और लोगों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पिता ने ठुकराया था शादी का रिश्ता पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा गांव निवासी टुनटुन मंडल ने पहले उनकी बेटी से शादी का प्रस्ताव दिया था। लड़की के नाबालिग होने के कारण परिवार ने यह रिश्ता ठुकरा दिया था। आरोप है कि रिश्ता ठुकराए जाने के बाद भी टुनटुन मंडल मोबाइल पर लड़की के संपर्क में था। 19 मई की शाम टुनटुन अपने दो साथियों के साथ लड़की को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से झील क्षेत्र में ले गया, जहां तीनों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी टुनटुन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि पीड़िता नाबालिग होने के कारण पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *