हैलो सर जल्दी आइए मेरे साथ गैंग रेप हो गया है। यह सूचना मैंने डायल 112 को 2 बजे रात में दी, सूचना मिलने के साथ पुलिस पहुंची जहां से मैंने ने फोन किया था, पुलिस जब पहुंची तो मैं कांप रही थी। मोतिहारी में एक युवती के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां रविवार की रात 5 युवकों ने घटना को अंजाम दिया। डायल 112 ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को दी, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, जहां से पीड़िता के प्रेमी को गिरफ्तार किया, और उसके निशानदेही पर रेप की घटना में शामिल अन्य 4 और युवक को गिरफ्तार किया। अब पीड़िता से जानें पूरी घटना… इस दौरान पीड़िता ने बताया कि, ‘मेरा पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक से लव अफेयर चल रहा था। युवक मेरे से मिलने के लिए आया था। रात में हम दोनों मिल रहे थे। उसी दौरान 4 और युवक आए और चोरी छुपी हम दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया।’ ‘उसके बाद जबरन मुझसे संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, मेरा प्रेमी मुझे बचाने के बजाए उन लड़कों के डिमांड को पूरा करने की बात कहने लगा, और बोला कि उन चारों से भी संबंध बना लो। इसमें क्या होगा, उसके बाद चारों मुझ पर टूट पड़े, पांचों ने एक एक कर बारी बारी से मेरे साथ रेप किया। फिर चारों वहां से भाग निकले, उनके पास मेरा वीडियो था।’ ‘इस लिए मेरे पास कोई चारा नहीं था, जिसके बाद मैंने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी। मेरे फोन करने के तुरंत बाद ही पुलिस वाले आ गए और वहां से मुझे सही सलामत ले कर आए, इस दौरान पहले मेरा प्रेमी पकड़ा गया, फिर उन चार लड़को को पकड़ा, मेरे साथ जिस तरह से पांचों ने मिल कर दरिंदगी की है। इसके लिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले यह मेरा प्रशासन से मांग है।’ पीड़िता और प्रेमी का कॉलेज में हुआ था मुलाकात मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसके प्रेमी के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी, दोस्ती के बाद दोनों में लव अफेयर शुरू हुआ। 72 घंटे में जमा किया जाएगा चार्जशीट सदर DSP 1 दिलीप कुमार ने पूरे रेप कांड का खुलासा करते हुए बताया की, ‘रविवार की रात में 2 बजे पुलिस को एक लड़की फोन कर गैंग रेप करने की घटना की जानकारी देती है। घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए गैंग रेप कांड में शामिल सभी पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं FSL की टीम बुला कर साइंटिफिक एविडेंस भी जमा किया है, और घटना के महज 8 घंटे के अंदर सभी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मेडिकल करा कोर्ट में बयान के लिए भी भेज दिया गया, और 72 घंटे के अंदर चार्जशीट जमा कर स्पीडी ट्रायल चला कर दोषी को सजा दिलाया जाएगा, ताकि कोई भी इस तरह का घृणित घटना करने से पहले डरे। इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की तुरंत कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है। हैलो सर जल्दी आइए मेरे साथ गैंग रेप हो गया है। यह सूचना मैंने डायल 112 को 2 बजे रात में दी, सूचना मिलने के साथ पुलिस पहुंची जहां से मैंने ने फोन किया था, पुलिस जब पहुंची तो मैं कांप रही थी। मोतिहारी में एक युवती के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां रविवार की रात 5 युवकों ने घटना को अंजाम दिया। डायल 112 ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को दी, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, जहां से पीड़िता के प्रेमी को गिरफ्तार किया, और उसके निशानदेही पर रेप की घटना में शामिल अन्य 4 और युवक को गिरफ्तार किया। अब पीड़िता से जानें पूरी घटना… इस दौरान पीड़िता ने बताया कि, ‘मेरा पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक से लव अफेयर चल रहा था। युवक मेरे से मिलने के लिए आया था। रात में हम दोनों मिल रहे थे। उसी दौरान 4 और युवक आए और चोरी छुपी हम दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया।’ ‘उसके बाद जबरन मुझसे संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, मेरा प्रेमी मुझे बचाने के बजाए उन लड़कों के डिमांड को पूरा करने की बात कहने लगा, और बोला कि उन चारों से भी संबंध बना लो। इसमें क्या होगा, उसके बाद चारों मुझ पर टूट पड़े, पांचों ने एक एक कर बारी बारी से मेरे साथ रेप किया। फिर चारों वहां से भाग निकले, उनके पास मेरा वीडियो था।’ ‘इस लिए मेरे पास कोई चारा नहीं था, जिसके बाद मैंने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी। मेरे फोन करने के तुरंत बाद ही पुलिस वाले आ गए और वहां से मुझे सही सलामत ले कर आए, इस दौरान पहले मेरा प्रेमी पकड़ा गया, फिर उन चार लड़को को पकड़ा, मेरे साथ जिस तरह से पांचों ने मिल कर दरिंदगी की है। इसके लिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले यह मेरा प्रशासन से मांग है।’ पीड़िता और प्रेमी का कॉलेज में हुआ था मुलाकात मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसके प्रेमी के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी, दोस्ती के बाद दोनों में लव अफेयर शुरू हुआ। 72 घंटे में जमा किया जाएगा चार्जशीट सदर DSP 1 दिलीप कुमार ने पूरे रेप कांड का खुलासा करते हुए बताया की, ‘रविवार की रात में 2 बजे पुलिस को एक लड़की फोन कर गैंग रेप करने की घटना की जानकारी देती है। घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए गैंग रेप कांड में शामिल सभी पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं FSL की टीम बुला कर साइंटिफिक एविडेंस भी जमा किया है, और घटना के महज 8 घंटे के अंदर सभी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मेडिकल करा कोर्ट में बयान के लिए भी भेज दिया गया, और 72 घंटे के अंदर चार्जशीट जमा कर स्पीडी ट्रायल चला कर दोषी को सजा दिलाया जाएगा, ताकि कोई भी इस तरह का घृणित घटना करने से पहले डरे। इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की तुरंत कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है।


