बैंककर्मी महिला को धर्म बदलने के लिए उकसाया:मुंबई में महिला के साथ काम करते है आरोपी, सुखेर थाने में मामला दर्ज

बैंककर्मी महिला को धर्म बदलने के लिए उकसाया:मुंबई में महिला के साथ काम करते है आरोपी, सुखेर थाने में मामला दर्ज

उदयपुर के एक युवक की पत्नी का मुंबई में धर्म परिवर्तन किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी बैंक में ही महिला के साथ काम करते हैं। महिला का पति भी बैंककर्मी है। महिला के पति ने दोनों बदमाशों के खिलाफ सुखेर थाने में केस दर्ज कराया है। पति का आरोप है कि दोनों बदमाशों ने पहले पत्नी का ब्रेनवॉश किया, फिर उसे धर्म बदलने के लिए उकसाया। इसके बाद पत्नी को साजिश में शामिल कर 9 साल की बेटी के साथ भगा ले गए। महिला घर से लाखों के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। आदिल के साथ बैंक में काम करती थी, तभी से पहनने लगी थी हिजाब
रिपोर्ट में उन्होंने आरोप लगाए कि मुंबई के बांद्रा ईस्ट निवासी आदिल पत्नी के साथ बैंक में ही काम करता था। साल 2022 में भी आदिल ने पत्नी का ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। इस पर पत्नी ने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था। पति ने महाराष्ट्र से डाक के जरिए एसपी के समक्ष रिपोर्ट पेश की। बताया कि नवंबर 2013 में उनकी शादी हुई थी। अक्टूबर 2017 को पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। वह और उनकी पत्नी मुंबई में बैंक में काम करते हैं। नौकरी से बर्खास्त की धमकी दी
गत मार्च में पति-पत्नी अपने मूल निवास उदयपुर आए थे। तब मुंबई के नरीमन पॉइंट निवासी साफिन गोडल ने फोन कर पति को धमकियां दीं। उन्हें पत्नी को तुरंत मुंबई भेजने को कहा गया। साफिन ने धमकाया कि पत्नी को मोहम्मद आदिल से तो बचा लिया, लेकिन उससे नहीं बचा पाएगा। उसने बताया कि पत्नी बच्ची के साथ जल्द मुस्लिम धर्म अपना लेगी। कुछ दिनों बाद साफिन की महिला मित्र नेहा शर्मा ने कॉल कर पत्नी को मुंबई भेजने के लिए कहा। नहीं मानने पर नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने बताया कि वह गत 18 अप्रैल को वापस उदयपुर आने वाला था। इसका पता चला तो पत्नी सुबह 5:45 बजे ही बेटी को लेकर साफिन के साथ चली गई। सोने की चेन और पांच लाख रुपए भी ले गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *