गांधीधाम-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन कल, साबरमती-आसनसोल विशेष 29 को चलेगी

गांधीधाम-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन कल, साबरमती-आसनसोल विशेष 29 को चलेगी

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय, बुकिंग आज से

अहमदाबाद. गांधीधाम. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की भीड़ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम और विशेष किराए पर साबरमती-आसनसोल-साबरमती समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांधीधाम-मालदा टाउन समर स्पेशल (ट्रेन नं. 09463) शनिवार 25 अप्रेल को गांधीधाम से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन सोमवार को सुबह 9:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसी प्रकार, मालदा टाउन-गांधीधाम समर स्पेशल (ट्रेन नं. 09464) सोमवार 27 अप्रेल को मालदा टाउन से शाम 5:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन बुधवार को अपराह्न 3:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में सामखियाली, राधनपुर, भीलड़ी, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बड़हरवा और न्यू फरक्का स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
वहीं, साबरमती-आसनसोल समर स्पेशल (ट्रेन नं. 09435) बुधवार 29 अप्रेल को साबरमती से रात 10:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी प्रकार, आसनसोल-साबरमती समर स्पेशल (ट्रेन नं. 09436) शुक्रवार 1 मई को आसनसोल से शाम 4:15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, इडगाह आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा तथा धनबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर (हमसफर) श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन नं. 09463 और 09435 के लिए बुकिंग शुक्रवार 24 अप्रेल से सभी पीआरएस काउंटर एवं आइआरसीटीसी वेबसाईट पर उपलब्ध होगी।

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण ब्लॉक, गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन आज से रहेगी प्रभावित

गांधीधाम. यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते ब्लॉक के कारण गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रहेगी।जानकारी के अनुसार पूर्व तट रेलवे द्वारा खुरदा रोड मंडल के तहत पुरी स्टेशन यार्ड में बैलेस्टलेस ट्रैक बिछाने तथा प्लेटफॉर्म संख्या 7 एवं 8 के निर्माण के लिए लगभग 60 दिनों का ब्लॉक लिया गया है।
इस कारण गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12993) को 24 अप्रेल, 1 एवं 8 मई 2026 को साक्षीगोपाल स्टेशन तक चलाया जाएगा। इसी प्रकार, पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12994) को 27 अप्रेल, 4 एवं 11 मई को साक्षीगोपाल स्टेशन से चलाया जाएगा।
वहीं, गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 22973) को 29 अप्रेल, 6 एवं 13 मई को साक्षीगोपाल स्टेशन तक चलाया जाएगा। इसी प्रकार, पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 22974) को 25 अप्रेल, 2, 9 एवं 16 मई को साक्षीगोपाल स्टेशन से चलाया जाएगा।

आज की ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पर चलेगी

राजकोट. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के नेउरा-जट डुमरी रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण राजकोट मंडल से होकर गुजरने वाली ओखा-गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।
राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार शुक्रवार 24 अप्रेल को ओखा से प्रस्थान करने वाली ओखा-गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 15635) अपने आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-जहानाबाद-पटना होकर चलेगी। यह ट्रेन बक्सर स्टेशन पर नहीं जाएगी।

जवाली-रानी स्टेशनों के बीच ब्रिज नं. 633 व 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने को ब्लॉक, अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर आज कुछ ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

अहमदाबाद. पालनपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर रेल मंडल के अजमेर-पालनपुर रेलखंड के तहत जवाली-रानी स्टेशनों के बीच ब्रिज नं. 633 व 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने को ब्लॉक के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित रहेगा।
जानकारी के अनुसार, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 14822) 24 व 25 अप्रेल को, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 14821) 24 अप्रेल को रद्द रहेगी। 23 अप्रेल को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने वाली बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 20943) परिवर्तित मार्ग महेसाणा-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग में यह ट्रेन पाटण, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। 23 अप्रेल को हडपसर से रवाना होने वाली हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 20496) परिवर्तित मार्ग महेसाणा-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग में यह ट्रेन पाटण, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।
23 अप्रेल को श्रीगंगानगर से रवाना होने वाली श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 14701) परिवर्तित मार्ग अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। मार्ग में यह ट्रेन भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर रुकेगी।
24 अप्रेल को गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 19411) अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 19223) अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *