French Open: 19 साल के Rafael Joder का तूफानी आगाज, डेब्यू में की Novak Djokovic के रिकॉर्ड की बराबरी

 जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं तब स्पेन के 19 वर्षीय राफेल जोडर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर की राह में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।
पिछले कुछ समय से एटीपी प्रतियोगिताओं में धूम मचा रहे जोडर ने फ्रेंच ओपन में अपने पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के अलेक्जेंडर कोवासेविच को 6-1, 6-0, 6-4 से हराया।
जोडर ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहले मैच में केवल पांच गेम गंवाए। फ्रेंच ओपन में पदार्पण पर इससे कम गेम गंवाने वाले आखिरी खिलाड़ी नोवाक जोकोविच थे, जिन्होंने 2005 में रॉबी जिनेप्री के खिलाफ तीन गेम गंवाए थे।
जोडर ने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत से ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह मेरा (टूर पर) पहला साल है और पिछले कुछ महीनों में मैंने बहुत कुछ सीखा है।’’
इस युवा खिलाड़ी ने अपने पिछले 19 मैचों में से 16 जीते हैं। उन्होंने इस बीच मोरक्को में क्ले कोर्ट पर ट्रॉफी जीती, बार्सिलोना में सेमीफाइनल और मैड्रिड में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे।
एक साल पहले जोडर की रैंकिंग 707वीं थी लेकिन अब उनकी रैंकिंग 29वीं है और पेरिस में उन्हें 27वीं वरीयता हासिल है।
इस बीच चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने अपने पहले मैच में 136वीं रैंकिंग की खिलाड़ी एमर्सन जोन्स को 6-1, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन एलेना रायबाकिना ने वेरोनिका एरजावेक को 6-2, 6-2 से और इटालियन ओपन विजेता एलिना स्वितोलिना ने अन्ना बोंडार को 3-6, 6-1, 7-6 (3) से हराया।
पुरुषों के वर्ग में 2015 के चैंपियन स्टेन वावरिंका को नीदरलैंड के क्वालीफायर जेस्पर डी जोंग ने 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर उनके 21वें और अंतिम फ्रेंच ओपन का सफर समाप्त कर दिया।
गेल मोनफिल्स ने भी आधी रात से ठीक पहले अपने हमवतन फ्रांसीसी खिलाड़ी ह्यूगो गैस्टन से 6-2, 6-3, 3-6, 2-6, 6-0 से हारने के बाद टेनिस को अलविदा कहा।
आठवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर ने टोबी सैमुअल को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया जबकि 15वीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने रोमन सफिउलिन के खिलाफ 6-2, 7-6 (5), 5-7, 0-6, 6-2 से जीत हासिल की। 

 जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं तब स्पेन के 19 वर्षीय राफेल जोडर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर की राह में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।
पिछले कुछ समय से एटीपी प्रतियोगिताओं में धूम मचा रहे जोडर ने फ्रेंच ओपन में अपने पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के अलेक्जेंडर कोवासेविच को 6-1, 6-0, 6-4 से हराया।
जोडर ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहले मैच में केवल पांच गेम गंवाए।

फ्रेंच ओपन में पदार्पण पर इससे कम गेम गंवाने वाले आखिरी खिलाड़ी नोवाक जोकोविच थे, जिन्होंने 2005 में रॉबी जिनेप्री के खिलाफ तीन गेम गंवाए थे।
जोडर ने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत से ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह मेरा (टूर पर) पहला साल है और पिछले कुछ महीनों में मैंने बहुत कुछ सीखा है।’’

इस युवा खिलाड़ी ने अपने पिछले 19 मैचों में से 16 जीते हैं। उन्होंने इस बीच मोरक्को में क्ले कोर्ट पर ट्रॉफी जीती, बार्सिलोना में सेमीफाइनल और मैड्रिड में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे।
एक साल पहले जोडर की रैंकिंग 707वीं थी लेकिन अब उनकी रैंकिंग 29वीं है और पेरिस में उन्हें 27वीं वरीयता हासिल है।

इस बीच चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने अपने पहले मैच में 136वीं रैंकिंग की खिलाड़ी एमर्सन जोन्स को 6-1, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन एलेना रायबाकिना ने वेरोनिका एरजावेक को 6-2, 6-2 से और इटालियन ओपन विजेता एलिना स्वितोलिना ने अन्ना बोंडार को 3-6, 6-1, 7-6 (3) से हराया।

पुरुषों के वर्ग में 2015 के चैंपियन स्टेन वावरिंका को नीदरलैंड के क्वालीफायर जेस्पर डी जोंग ने 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर उनके 21वें और अंतिम फ्रेंच ओपन का सफर समाप्त कर दिया।
गेल मोनफिल्स ने भी आधी रात से ठीक पहले अपने हमवतन फ्रांसीसी खिलाड़ी ह्यूगो गैस्टन से 6-2, 6-3, 3-6, 2-6, 6-0 से हारने के बाद टेनिस को अलविदा कहा।
आठवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर ने टोबी सैमुअल को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया जबकि 15वीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने रोमन सफिउलिन के खिलाफ 6-2, 7-6 (5), 5-7, 0-6, 6-2 से जीत हासिल की।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *