फ्लैट दिलाने के नाम पर हो रही ठगी:OLX पर भेजी जाती है तस्वीर, रेंट के एवज में रुपए लेकर ठग फोन नहीं उठाते

फ्लैट दिलाने के नाम पर हो रही ठगी:OLX पर भेजी जाती है तस्वीर, रेंट के एवज में रुपए लेकर ठग फोन नहीं उठाते

पटना में OLX पर अच्छे मकान, अपार्टमेंट के फ्लैट की तस्वीर भेजकर ठगी की जा रही है। बोरिंग रोड इलाके के श्री कृष्णापुरी में मार्च महीने से अभी तक 6 से अधिक मामले आ चुके हैं। इनमें से बोरिंग रोड की रहने वाली छात्रा से 21 हजार से ज्यादा की ठगी हुई है। 3 लोगों ने श्री कृष्णापुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कृष्णापुरी थाने की पुलिस फ्रॉड को पकड़ने के लिए सादे लिबास में रेंटर बन उनके नंबर को ट्रेस करने में लगी थी, पर लोकेशन का सही पता नहीं चल रहा था। दो केस से समझें किस तरह से हो रही ठगी… 1. रुपए लिए, फिर गलत लोकेशन भेजकर फोन रिसीव करना बंद किया 17 अप्रैल को गोरखपुर के रहने वाले कौस्तुभ मिश्र ने OLX के जरिए एक फ्लैट देखा था। फ्लैट की तस्वीर देखकर उन्हें पसंद आ गया। इसके बाद उन्होंने वहां दिए नंबर पर संपर्क किया। जो नंबर सौरभ सिंह के नाम से था। ब्रोकर ने पहले online फोटो भेजकर ₹3000 ले लिए। इसके बाद मकान मालिक बनकर अकाउंट में 13,500 और 18 अप्रैल को 4,500 रुपए UPI से ले लिए। एडवांस रुपए देने के बाद कौस्तुभ मिश्र ने फ्लैट देखने के लिए लोकेशन मांगी तो गलत लोकेशन भेज कर फोन उठाना बंद कर दिया। अब कौस्तुभ उसे नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तो उनके साथ अभद्र और गाली गलौज भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
2. रुपए वापस मांगने पर भी नहीं मिल रहे इसी तरह से बोरिंग रोड में रहने वाली आभा कुमारी से 21,500 रुपए ठगे गए हैं। आभा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती हैं। आभा ने बताया कि कृष्ण अपार्टमेंट के पीछे वाली गली में OLX के जरिए फ्लैट देखा था। वहां फ्लैट के ब्रोकर सुमित सिंह का मोबाइल नंबर था। नंबर संफर्क किया तो सुमित ने प्लैट का रेंट 11,000, बिजली बिल 3,000, डिपॉजिट के तौर पर 2000, ब्रोकरेज के लिए 5000, एंट्री फीस के नाम पर 500 रुपए यूपीआई के जरिए लिए। इसके बाद फ्लैट की चाबी मांगी तो 5000 रुपए अधिक मांगे। 5 हजार देने से मैंने इनकार किया और दिए हुए रुपए वापस करने को कहा। जिसके बाद वे लोग आनाकानी करने लगे। डायल-112 की पुलिस को बुलाने की बात कही तो उनलोगों ने समय मांगा। अभी तक रुपए नहीं लौटाए गए हैं। अब तो फोन भी रिसीव ने किया जा रहा।
पुलिस को झारखंड का मिला लोकेशन जिन नंबरों से पीड़ितों की बातचीत हुई है, उसकी लोकेशन पुलिस ने निकाली है, जो झारखंड के धनबाद में है। पुलिस को अब आशंका है कि साइबर शातिरों का गिरोह रेंट पर फ्लैट, मकान लगाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। श्री कृष्णा पुरी के थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। लोगों से अपील है कि ऐप के जरिए रूम और फ्लैट लेने के वक्त, रुपए भेजते समय सावधान रहें। पटना में OLX पर अच्छे मकान, अपार्टमेंट के फ्लैट की तस्वीर भेजकर ठगी की जा रही है। बोरिंग रोड इलाके के श्री कृष्णापुरी में मार्च महीने से अभी तक 6 से अधिक मामले आ चुके हैं। इनमें से बोरिंग रोड की रहने वाली छात्रा से 21 हजार से ज्यादा की ठगी हुई है। 3 लोगों ने श्री कृष्णापुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कृष्णापुरी थाने की पुलिस फ्रॉड को पकड़ने के लिए सादे लिबास में रेंटर बन उनके नंबर को ट्रेस करने में लगी थी, पर लोकेशन का सही पता नहीं चल रहा था। दो केस से समझें किस तरह से हो रही ठगी… 1. रुपए लिए, फिर गलत लोकेशन भेजकर फोन रिसीव करना बंद किया 17 अप्रैल को गोरखपुर के रहने वाले कौस्तुभ मिश्र ने OLX के जरिए एक फ्लैट देखा था। फ्लैट की तस्वीर देखकर उन्हें पसंद आ गया। इसके बाद उन्होंने वहां दिए नंबर पर संपर्क किया। जो नंबर सौरभ सिंह के नाम से था। ब्रोकर ने पहले online फोटो भेजकर ₹3000 ले लिए। इसके बाद मकान मालिक बनकर अकाउंट में 13,500 और 18 अप्रैल को 4,500 रुपए UPI से ले लिए। एडवांस रुपए देने के बाद कौस्तुभ मिश्र ने फ्लैट देखने के लिए लोकेशन मांगी तो गलत लोकेशन भेज कर फोन उठाना बंद कर दिया। अब कौस्तुभ उसे नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तो उनके साथ अभद्र और गाली गलौज भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
2. रुपए वापस मांगने पर भी नहीं मिल रहे इसी तरह से बोरिंग रोड में रहने वाली आभा कुमारी से 21,500 रुपए ठगे गए हैं। आभा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती हैं। आभा ने बताया कि कृष्ण अपार्टमेंट के पीछे वाली गली में OLX के जरिए फ्लैट देखा था। वहां फ्लैट के ब्रोकर सुमित सिंह का मोबाइल नंबर था। नंबर संफर्क किया तो सुमित ने प्लैट का रेंट 11,000, बिजली बिल 3,000, डिपॉजिट के तौर पर 2000, ब्रोकरेज के लिए 5000, एंट्री फीस के नाम पर 500 रुपए यूपीआई के जरिए लिए। इसके बाद फ्लैट की चाबी मांगी तो 5000 रुपए अधिक मांगे। 5 हजार देने से मैंने इनकार किया और दिए हुए रुपए वापस करने को कहा। जिसके बाद वे लोग आनाकानी करने लगे। डायल-112 की पुलिस को बुलाने की बात कही तो उनलोगों ने समय मांगा। अभी तक रुपए नहीं लौटाए गए हैं। अब तो फोन भी रिसीव ने किया जा रहा।
पुलिस को झारखंड का मिला लोकेशन जिन नंबरों से पीड़ितों की बातचीत हुई है, उसकी लोकेशन पुलिस ने निकाली है, जो झारखंड के धनबाद में है। पुलिस को अब आशंका है कि साइबर शातिरों का गिरोह रेंट पर फ्लैट, मकान लगाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। श्री कृष्णा पुरी के थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। लोगों से अपील है कि ऐप के जरिए रूम और फ्लैट लेने के वक्त, रुपए भेजते समय सावधान रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *