संभल में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन से आए आचार्य अनंतदास ने भगवान श्रीराम के जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन किया। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला ठेर स्थित धर्मशाला में आयोजित इस कथा में आचार्य अनंतदास ने भक्त प्रहलाद की भक्ति का वर्णन पूरा करते हुए राजा बलि के चरित्र पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया। आज के यजमान पंकज अग्रवाल, साधना अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता और साधना गुप्ता रहे। देखें, 3 तस्वीरें… कथा व्यास आचार्य अनंतदास महाराज ने भगवान पृथु और पृथ्वी के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे भगवान पृथु ने पृथ्वी को गौ रूप में दोहन किया, जिससे छंद, संगीत कलाएं, मंत्र, कालकूट विष, औषधियां और विभिन्न खनिज तत्व जैसे गेहूं, आटा, चावल और दालें निकलीं। इन सभी को उचित स्थानों पर रोपित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनोज गुप्ता ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उत्सव मनाया गया, जिससे सभी को आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि पंडाल में लोग भक्तिमय भावना से झूम रहे थे। इस अवसर पर अजय गुप्ता, शुभम गुप्ता, मयंक गुप्ता, रामकिशन ठकराल, चंदन मिश्रा, अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता, एकांश गुप्ता, योगिता गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सीमा गुप्ता, बबली गुप्ता, मल्लिका गुप्ता, सिद्धि गुप्ता, मंजू रस्तोगी, मुदिता गुप्ता, आशा रानी और अंजू गुप्ता सहित कई श्रद्धालु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


