बिजनौर में पूर्व सांसद रोडवेज बस से पहुंचे नजीबाबाद:ई-रिक्शा से बस अड्डे पहुंचे, बोले- जनप्रतिनिधि खुद सादगी दिखाएं, तभी लोग करेंगे पालन

बिजनौर में पूर्व सांसद रोडवेज बस से पहुंचे नजीबाबाद:ई-रिक्शा से बस अड्डे पहुंचे, बोले- जनप्रतिनिधि खुद सादगी दिखाएं, तभी लोग करेंगे पालन

बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत का संदेश देने के लिए बुधवार को रोडवेज बस से नजीबाबाद तक यात्रा की। उनकी यह पहल दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय से ई-रिक्शा के जरिए बस अड्डे पहुंचे। यहां से उन्होंने नजीबाबाद जाने वाली रोडवेज बस में सामान्य यात्रियों की तरह टिकट लेकर सफर किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आम जनता को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। जनप्रतिनिधियों को खुद सादगी और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करना चाहिए। बोले- वैश्विक हालात के चलते ईंधन बचाना जरूरी भारतेन्द्र सिंह ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात बनने से वैश्विक स्तर पर तेल संकट गहराने की आशंका है। ऐसे समय में ईंधन बचत बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि आम जनता अपने जनप्रतिनिधियों से सादगी की अपेक्षा करती है। जब नेता खुद सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करेंगे, तभी लोग भी उससे प्रेरित होंगे। PM मोदी की अपील का भी किया जिक्र पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi भी जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों से अपने काफिले सीमित रखने और अनावश्यक वाहनों के प्रयोग से बचने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से रसोई गैस और अन्य ईंधनों के इस्तेमाल में भी किफायत बरतने की अपील की। भारतेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ जनता को जागरूक करना है, लेकिन विपक्षी दल इस मुद्दे पर भी दुष्प्रचार की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *