पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन पूरनहिया पहुंचे:प्रमुख के भाई की हत्या पर शोक जताया,कहा-‘दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए’

पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन पूरनहिया पहुंचे:प्रमुख के भाई की हत्या पर शोक जताया,कहा-‘दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए’

पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन बुधवार को शिवहर के पूरनहिया प्रखंड अंतर्गत चंडिहा गांव पहुंचे। उन्होंने प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के आवास पर जाकर उनके छोटे भाई स्वर्गीय समोद साह की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान आनंद मोहन ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद एवं निंदनीय बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य की इस तरह हत्या होना समाज के लिए चिंता का विषय है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रमुख प्रमोद साह से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, हाल के आपराधिक घटनाक्रमों तथा समोद साह हत्याकांड को लेकर भी चर्चा की। ज्ञात हो कि करीब 14 दिन पूर्व बसंत बाजार और दुबे टोला मोड़ के समीप पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने समोद साह की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पूर्व सांसद ने हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रमुख प्रमोद साह के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जदयू नेता अवध किशोर प्रसाद, पूर्व प्रमुख गणेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष भोला साहनी, विमल कुमार सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन बुधवार को शिवहर के पूरनहिया प्रखंड अंतर्गत चंडिहा गांव पहुंचे। उन्होंने प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के आवास पर जाकर उनके छोटे भाई स्वर्गीय समोद साह की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान आनंद मोहन ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद एवं निंदनीय बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य की इस तरह हत्या होना समाज के लिए चिंता का विषय है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रमुख प्रमोद साह से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, हाल के आपराधिक घटनाक्रमों तथा समोद साह हत्याकांड को लेकर भी चर्चा की। ज्ञात हो कि करीब 14 दिन पूर्व बसंत बाजार और दुबे टोला मोड़ के समीप पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने समोद साह की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पूर्व सांसद ने हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रमुख प्रमोद साह के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जदयू नेता अवध किशोर प्रसाद, पूर्व प्रमुख गणेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष भोला साहनी, विमल कुमार सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *