सीतामढ़ी में स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए के आभूषण हड़पने के मामले में नगर थाना पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शाहीन परवीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले को लेकर राजनीतिक और कारोारी हलकों में चर्चा तेज है। मामला शहर के चर्चित स्वर्ण व्यवसायी और भाजपा नेता ध्रुव कुमार शर्राफ से जुड़ा है। आरोप है कि शाहीन परवीन और उनके करीबी ने भरोसे के आधार पर करीब 14 लाख 56 हजार 700 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण लिए थे, लेकिन बाद में उन्हें वापस नहीं किया। आरोपी पक्ष ने जेवर लौटाने में टालमटोल की पीड़ित व्यवसायी की ओर से नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कई बार मांग करने के बावजूद आरोपी पक्ष ने जेवर लौटाने में टालमटोल की। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शाहीन परवीन को गिरफ्तार किया गया नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद शाहीन परवीन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं गिरफ्तारी के बाद शहर में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सीतामढ़ी में स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए के आभूषण हड़पने के मामले में नगर थाना पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शाहीन परवीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले को लेकर राजनीतिक और कारोारी हलकों में चर्चा तेज है। मामला शहर के चर्चित स्वर्ण व्यवसायी और भाजपा नेता ध्रुव कुमार शर्राफ से जुड़ा है। आरोप है कि शाहीन परवीन और उनके करीबी ने भरोसे के आधार पर करीब 14 लाख 56 हजार 700 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण लिए थे, लेकिन बाद में उन्हें वापस नहीं किया। आरोपी पक्ष ने जेवर लौटाने में टालमटोल की पीड़ित व्यवसायी की ओर से नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कई बार मांग करने के बावजूद आरोपी पक्ष ने जेवर लौटाने में टालमटोल की। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शाहीन परवीन को गिरफ्तार किया गया नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद शाहीन परवीन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं गिरफ्तारी के बाद शहर में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।


