हरियाणा के नारनौल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के जन्मदिवस पर मंगलवार को नारनौल व नांगल चौधरी में अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक व सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। दोनों स्थानों पर हवन-यज्ञ और गौसेवा के माध्यम से उनकी लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। नांगल चौधरी में बाबा मुकुंददास गौशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद गौशाला में गायों के लिए सवामणी अर्पित की गई और उन्हें हरा चारा व सब्जियां खिलाई गईं। कार्यक्रम में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यों का उल्लेख किया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने खट्टर के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों जैसे लॉजिस्टिक हब, महर्षि च्यवन ऋषि मेडिकल कॉलेज, ढोसी रोपवे व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का भी उल्लेख किया। नारनौल में भी हुआ हवन वहीं नारनौल में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी के नेतृत्व में गोपाल गौशाला में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके उपरांत गौशाला में सवामणी कर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया।
समाज में अच्छा संदेश दिया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मनोहरलाल खट्टर ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में पारदर्शी व जनहितकारी नीतियों को बढ़ावा दिया। उनके जन्मदिवस पर इस प्रकार के धार्मिक व सेवा कार्य करना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। दोनों कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।


