औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र से ओडिशा पुलिस ने सोना लूटकांड में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दाउदनगर के एक पूर्व प्रखंड प्रमुख भी शामिल हैं।ं जानकारी के अनुसार ओडिशा के कोइंझर जिले के बरबिल थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से करीब साढ़े सात किलोग्राम सोने की लूट हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर एक टीम औरंगाबाद पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया गया। सोने-चांदी के जेवरात बरामद थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान जितेंद्र कुमार और पूर्व प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद निशानदेही पर महत्वपूर्ण बरामदगी भी की है। 237.30 ग्राम सोना, 4.066 ग्राम चांदी के जेवरात और एक फोर व्हीलर जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लगातार कई राज्यों में छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान दाउदनगर से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि पुलिस ने जांच की गोपनीयता बनाए रखने के लिए फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की है। पूर्व प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा तेज थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उड़ीसा पुलिस अपने साथ ले गई। अब मामले की आगे की जांच वहीं की पुलिस करेगी। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के आधार पर इस लूटकांड से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, क्योंकि गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व जनप्रतिनिधि का नाम सामने आया है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र से ओडिशा पुलिस ने सोना लूटकांड में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दाउदनगर के एक पूर्व प्रखंड प्रमुख भी शामिल हैं।ं जानकारी के अनुसार ओडिशा के कोइंझर जिले के बरबिल थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से करीब साढ़े सात किलोग्राम सोने की लूट हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर एक टीम औरंगाबाद पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया गया। सोने-चांदी के जेवरात बरामद थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान जितेंद्र कुमार और पूर्व प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद निशानदेही पर महत्वपूर्ण बरामदगी भी की है। 237.30 ग्राम सोना, 4.066 ग्राम चांदी के जेवरात और एक फोर व्हीलर जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लगातार कई राज्यों में छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान दाउदनगर से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि पुलिस ने जांच की गोपनीयता बनाए रखने के लिए फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की है। पूर्व प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा तेज थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उड़ीसा पुलिस अपने साथ ले गई। अब मामले की आगे की जांच वहीं की पुलिस करेगी। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के आधार पर इस लूटकांड से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, क्योंकि गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व जनप्रतिनिधि का नाम सामने आया है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।


