बालों का ख्याल हम सभी अच्छे से रखते हैं। आजकल बालों को कलर कराने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और खासतौर पर बरगंडी हेयर कलर लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। लेकिन बाजार में मिलने वाले अधिकांश हेयर डाई में मौजूद केमिकल्स बालों को धीरे-धीरे कमजोर और बेजान बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप बिना नुकसान के बालों को खूबसूरत रंग देना चाहती हैं, तो प्राकृतिक तरीके अपनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। नियमित रूप से घरेलू और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से बालों में धीरे-धीरे सुंदर नेचुरल शेड नजर आने लगता है।
अगर आप भी बालों में बरगंडी रंग करवाना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घरेलू नुस्खा, जो आपके बालों को एकदम प्राकृतिक रुप से वाइन जैसा रंग देगा।
कैसे करें बालों पर कलर?
यदि आप भी बालों को नेचुरली कलर करना चाहती है, तो इसके लिए गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके बालों का एकदम लाइट बरगंडी टोन मिलेगा। इतना ही नहीं, यह बालों के लिए हेल्दी भी साबित होगा। यदि आप बिना केमिकल के बालों को कलर करवाना चाहती हैं, तो ये तारीका काफी गलत है।
गुड़हल के फूल से हेयर ड्राई बनाने के सामग्री
– 5-6 गुड़हल के फूल
– 1 चम्मच मेहंदी (ऑप्शनल)
– पानी (जरुरत के हिसाब से)
कैसे बनाएं?
– इस हेयर कलर को बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूलों को धोकर पीस लें।
– अब इसमें थोड़ा मेहंदी भी डाल दें।
– जरुरत के हिसाब से पानी डालकर पेस्ट बना लें।
– तैयार है आपका नेचुरल हेयर डाई
कैसे करें इस्तेमाल
– इस पेस्ट को सबसे पहले बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
– इसे कम से कम 45 मिनट तक लगा रहने दें।
– अब बालों को धो लें।
इस बात का ध्यान रखें कि इस्तेमाल करने से पहले बालों में शैंपू कर लें, क्योंकि साफ बालों में ही कलर तेजी से चढ़ता है। दूसरी ओर डाई लगाने के बाद शैंपू न लगाएं। वरना सारा कलर उतर भी सकता है।
कैसा रिजल्ट मिलेगा?
एक बार में बहुत ही ज्यादा डार्क वाइन कलर नहीं मिलेगा। अगर आप इसे दो या तीन बार इस्तेमाल करते हैं, जो जरुर फर्क पड़ेगा। इससे आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे।
इन बातों का रखें ख्याल
– इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरुर करें।
– हफ्ते में एक ही बार इसका यूज करें।
– केमिकल वाले डाई के साथ इसको मिक्स न करें।
– अगर आपको कोई दिक्कत हो, तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
– इसका नियमित तौर पर इस्तेमाल करने पर ही असर देखने को मिलेगा।


