मलमास मेला के लिए राजगीर-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:वाया भागलपुर बिहारशरीफ, शेखपुरा होगा परिचालन; 15 घंटे में तय करेगी

मलमास मेला के लिए राजगीर-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:वाया भागलपुर बिहारशरीफ, शेखपुरा होगा परिचालन; 15 घंटे में तय करेगी

राजगीर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मलमास मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए राजगीर और हावड़ा के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बिहार शरीफ, अस्थावां, बरबीघा, शेखपुरा और भागलपुर के रास्ते संचालित की जाएगी, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को बल्कि इस रूट पर पड़ने वाले विभिन्न जिलों के यात्रियों को भी सुगम यातायात उपलब्ध होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-राजगीर स्पेशल 16 मई से 17 जून 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह भागलपुर होते हुए किउल, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा और बिहार शरीफ जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:00 बजे राजगीर पहुंचेगी। राजगीर से दोपहर 2 बजे खुलेंगे, 4 बजकर 30 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी वापसी में गाड़ी संख्या 03030 राजगीर-हावड़ा स्पेशल 17 मई से 18 जून 2026 तक हर रोज राजगीर से दोपहर 2:00 बजे खुलेगी और नालंदा, बिहार शरीफ, अस्थावां, बरबीघा, शेखपुरा एवं किउल के रास्ते अगले दिन तड़के 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रेलवे ने इस विशेष ट्रेन में कोचों की संख्या और श्रेणी का भी निर्धारण कर दिया है। इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें साधारण श्रेणी के 8 कोच और शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 4 कोच शामिल होंगे। इसके अलावा ट्रेन के दोनों छोर पर 2 एसएलआर कोच की व्यवस्था रहेगी। मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इससे हावड़ा तक की सीधी कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी। राजगीर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मलमास मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए राजगीर और हावड़ा के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बिहार शरीफ, अस्थावां, बरबीघा, शेखपुरा और भागलपुर के रास्ते संचालित की जाएगी, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को बल्कि इस रूट पर पड़ने वाले विभिन्न जिलों के यात्रियों को भी सुगम यातायात उपलब्ध होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-राजगीर स्पेशल 16 मई से 17 जून 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह भागलपुर होते हुए किउल, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा और बिहार शरीफ जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:00 बजे राजगीर पहुंचेगी। राजगीर से दोपहर 2 बजे खुलेंगे, 4 बजकर 30 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी वापसी में गाड़ी संख्या 03030 राजगीर-हावड़ा स्पेशल 17 मई से 18 जून 2026 तक हर रोज राजगीर से दोपहर 2:00 बजे खुलेगी और नालंदा, बिहार शरीफ, अस्थावां, बरबीघा, शेखपुरा एवं किउल के रास्ते अगले दिन तड़के 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रेलवे ने इस विशेष ट्रेन में कोचों की संख्या और श्रेणी का भी निर्धारण कर दिया है। इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें साधारण श्रेणी के 8 कोच और शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 4 कोच शामिल होंगे। इसके अलावा ट्रेन के दोनों छोर पर 2 एसएलआर कोच की व्यवस्था रहेगी। मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इससे हावड़ा तक की सीधी कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *