शिवहर जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा यह फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन ने नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी। जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस मौके पर एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनुशील कुमार, डीएसपी ट्रैफिक भाई भरत, एसएचओ शिवहर रणधीर कुमार सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर मंजर आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शिवहर जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा यह फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन ने नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी। जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस मौके पर एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनुशील कुमार, डीएसपी ट्रैफिक भाई भरत, एसएचओ शिवहर रणधीर कुमार सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर मंजर आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


