फतेहाबाद में मारपीट व तोड़फोड़ करने के 5 आरोपी पकड़े:लाठी-डंडों व रॉड से किया था हमला; चार आरोपी सिरसा के निवासी

फतेहाबाद में मारपीट व तोड़फोड़ करने के 5 आरोपी पकड़े:लाठी-डंडों व रॉड से किया था हमला; चार आरोपी सिरसा के निवासी

फतेहाबाद की सदर थाना पुलिस ने मारपीट, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। पांच में से चार आरोपी सिरसा जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों से एक कार भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के गांव बहबलपुर निवासी अमरजीत, सिरसा जिले के कालांवाली निवासी अनिल उर्फ डम व विनोद और सिरसा जिले के गांव तारुआना निवासी गगन उर्फ आकाश व गुरदास के रूप में हुई है। 19 मई को जमीन विवाद में किया था हमला सदर थाना फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि गांव बहबलपुर निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 मई को जमीन विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा उसके भाई की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल फतेहाबाद ले जाया गया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 20 मई को दर्ज हुआ था केस एसएचओ ने बताया कि शिकायत एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना फतेहाबाद में 20 मई को बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 126(2), 333, 324(4) के तहत केस दर्ज किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *