पहले 1-1 रन के लिए तरसाया, फिर किया आउट, सूर्यवंशी के खिलाफ इस बॉलर ने वो किया, जो बोल्ट-बुमराह भी नहीं कर पाए

पहले 1-1 रन के लिए तरसाया, फिर किया आउट, सूर्यवंशी के खिलाफ इस बॉलर ने वो किया, जो बोल्ट-बुमराह भी नहीं कर पाए

Mohsin Naqvi vs Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का एक अलग रूप देखने को मिला। पहली गेंद से ही गेंदबाजों की लाइन और लेंथ खराब करने वाले सूर्यवंशी इस मैच में 100 के स्ट्राइक रेट से भी रन नहीं बना सके। लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के सामने तो वह एक एक रन के लिए तरसते नजर आए। मैच के चौथे ओवर में मोहसिन ने एक भी रन नहीं दिया, वो भी तब, जब वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक पर थे। ये वही बल्लेबाज है जिसका स्ट्राइक रेट इस सीजन सबसे ज्यादा है। मोहसिन खान ने सूर्यवंशी को आउट तो किया ही, साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना लिया, जो आईपीएल 2026 में अब तक कोई गेंदबाज नहीं कर पाया है।

2 मेडन ओवर डालने वाले इकलौते गेंदबाज

मोहसिन खान इस आईपीएल में दो मेडन ओवर डालने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। अब तक जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है, लेकिन 2 मेडन ओवर डालने में सिर्फ मोहसिन खान ही सफल रहे हैं। इसी मुकाबले में जब LSG बल्लेबाजी करने उतरी, तब जोफ्रा आर्चर ने एक मेडन ओवर डाला, जो आईपीएल 2026 का कुल तीसरा मेडन ओवर था।

इस मुकाबले में जब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो पारी का चौथा ओवर डालने आए मोहसिन खान ने पहली गेंद गुड लेंथ पर डाली, जिस पर सूर्यवंशी रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद को उन्हें डिफेंड करना पड़ा। तीसरी और चौथी गेंद पर भी वह रन बनाने में नाकाम रहे। 5वीं गेंद पर वह लगभग आउटसाइड एज देते देते बच गए। अब फैंस की नजरें इस बात पर थीं कि क्या आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी छक्का लगाएंगे? लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह दिग्वेश राठी को कैच देकर पवेलियन लौट गए। यह ओवर मेडन रहा और साथ ही सूर्यवंशी जैसा बड़ा विकेट भी इसमें शामिल रहा।

हालांकि, इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 40 रन से हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए, जिसमें सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 72 के स्ट्राइक रेट से 8 रन बनाए, जिसमें सिर्फ दो चौके शामिल थे। ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि रियान पराग 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहसिन खान ने शिमरन हेटमायर को भी आउट किया। जवाब में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 18 ओवर में 119 रन पर ही ढेर हो गई। मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली, जबकि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक मेडन ओवर भी डाला, जो आईपीएल 2026 का तीसरा मेडन ओवर रहा। वहीं नंद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई को भी 1-1 सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *