IPL 2026 LSG vs KKR: आईपीएल 2026 में अंगकृष रघुवंशी को विवादित फैसले का विरोध खरना मंहगा पड़ा है। उनके खिलाफ BCCI ने तगड़ा एक्शन लिया है।
Agnkrish Raghuvanshi Fined in IPL: केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के लिए पिछले 24 घंटे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में पहले उन्हें एक विवादित फैसले के चलते मैदान छोड़ना पड़ा और अब BCCI ने उन पर जुर्माना भी लगा दिया है।
क्या था पूरा मामला
लखनऊ के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में रघुवंशी को “फील्ड में बाधा डालने” (ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड) के चलते आउट दिया गया था। इस फैसले के बाद उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर पटका और हेलमेट ठीक करते हुए गुस्सा दिखाया। अंपायर के इस फैसले से खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि फैंस भी हैरान रह गए कि आखिर मैदान पर हुआ क्या था।
अब बीसीसीआई ने इस व्यवहार के लिए उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।
आपको बता दें कि Lucknow Super Giants और Kolkata Knight Riders के बीच Ekana Cricket Stadium में यह मुकाबला खेला गया था, जहां कोलकाता ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे।
पारी के दौरान एक अहम पल तब आया, जब आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने शॉट खेलकर रन लेने की कोशिश की। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े Cameron Green ने उन्हें वापस भेज दिया। इसी दौरान फील्डर ने गेंद उठाकर थ्रो किया, जो रघुवंशी के शरीर से जा टकराई। इसके बाद Mohammed Shami और Rishabh Pant समेत लखनऊ के खिलाड़ियों ने “फील्ड में बाधा डालने” की अपील की।
मामला तीसरे अंपायर के पास गया, जिन्होंने ज्यादा समय लिए बिना उन्हें आउट करार दे दिया। इस फैसले के बाद रघुवंशी का गुस्सा साफ नजर आया। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद बीसीसीआई ने उनके व्यवहार को अनुशासनहीन मानते हुए उन पर जुर्माना लगा दिया है।
Sports – Patrika | CMS


