बक्सर के सदर प्रखंड अंतर्गत औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़कागांव मानसिंह पट्टी में रविवार को एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं उठता देखा गया और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। इस घटना के बाद से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटने से पंखे और कूलर बंद हो गए हैं, साथ ही पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। गांव के डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, संतोष कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, बबन मिश्र, धर्मदेव मिश्रा, पशुपतिनाथ तिवारी और उत्तम कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होना गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि सामान्य जनजीवन बहाल हो सके। ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से लगी होगी आग इस संबंध में बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रवि राज ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है, जिससे अंदरूनी उपकरण खराब होने की संभावना रहती है। उन्होंने प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण बताया। सहायक अभियंता ने जानकारी दी कि मामले की जांच के लिए कनीय अभियंता को मौके पर भेजा गया है। सहायक अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि नियम के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का प्रावधान है। हालांकि, ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विभाग द्वारा सोमवार दोपहर तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। बक्सर के सदर प्रखंड अंतर्गत औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़कागांव मानसिंह पट्टी में रविवार को एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं उठता देखा गया और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। इस घटना के बाद से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटने से पंखे और कूलर बंद हो गए हैं, साथ ही पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। गांव के डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, संतोष कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, बबन मिश्र, धर्मदेव मिश्रा, पशुपतिनाथ तिवारी और उत्तम कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होना गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि सामान्य जनजीवन बहाल हो सके। ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से लगी होगी आग इस संबंध में बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रवि राज ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है, जिससे अंदरूनी उपकरण खराब होने की संभावना रहती है। उन्होंने प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण बताया। सहायक अभियंता ने जानकारी दी कि मामले की जांच के लिए कनीय अभियंता को मौके पर भेजा गया है। सहायक अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि नियम के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का प्रावधान है। हालांकि, ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विभाग द्वारा सोमवार दोपहर तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।


