मुजफ्फरपुर में जिओ टावर के कंट्रोल रूम में लगी आग:ब्लास्ट के बाद उठी लपटें, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मुजफ्फरपुर में जिओ टावर के कंट्रोल रूम में लगी आग:ब्लास्ट के बाद उठी लपटें, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह घर की छत पर लगे जिओ टावर के कंट्रोल सेंटर रूम में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रज्जु साह लेन की है। मकान मालिक रंजन सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब छत पर पहुंचा तो देखा कि कंट्रोल रूम में आग लगी हुई है। शॉर्ट सर्किट या बैटरी ब्लास्ट होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बालू और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
रिहायशी इलाके में बड़ी लापरवाही फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी रामनिवास पांडे ने बताया कि इलाके की गली काफी संकरी और तारों से घिरी होने के कारण बड़ी गाड़ी को पहुंचने में दिक्कत हुई, इसलिए छोटी गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। रिहायशी इलाके में बिना पर्याप्त अग्नि सुरक्षा के इस तरह टावर लगाना लापरवाही दर्शाता है और इस पर विभागीय स्तर पर बात की जाएगी। बैटरी में बलास्ट की संभावना मौके पर जिओ कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बैटरी ब्लास्ट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह घर की छत पर लगे जिओ टावर के कंट्रोल सेंटर रूम में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रज्जु साह लेन की है। मकान मालिक रंजन सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब छत पर पहुंचा तो देखा कि कंट्रोल रूम में आग लगी हुई है। शॉर्ट सर्किट या बैटरी ब्लास्ट होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बालू और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
रिहायशी इलाके में बड़ी लापरवाही फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी रामनिवास पांडे ने बताया कि इलाके की गली काफी संकरी और तारों से घिरी होने के कारण बड़ी गाड़ी को पहुंचने में दिक्कत हुई, इसलिए छोटी गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। रिहायशी इलाके में बिना पर्याप्त अग्नि सुरक्षा के इस तरह टावर लगाना लापरवाही दर्शाता है और इस पर विभागीय स्तर पर बात की जाएगी। बैटरी में बलास्ट की संभावना मौके पर जिओ कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बैटरी ब्लास्ट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *