औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की मौत हो गई। खराब मौसम में अक्षय कुमार (45) शौच के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के अटल बिगहा गांव के रहने वाले हैं। जो अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गम्हरिया गांव आए थे। भतीजे की शादी गोविंद राम की बेटी से हुई है। 25 अप्रैल को तिलक था। 29 को अटल बिगहा से गम्हरिया गांव पहुंची थी। जब विदाई का समय आया तब समधी मिलने से पहले अक्षय शौच के लिए गए। उसी वक्त मौसम बदल गया। घटना माली थाना क्षेत्र की है। खोजबीन के दौरान खेत से मिली लाश समधी मिलन की रस्म के दौरान जब अक्षय कुमार नहीं दिखे तो परिजन और बाराती उनकी खोजबीन करने लगे। काफी देर तक तलाश के बाद जब कुछ लोग खेत की ओर गए तो वहां उनका शव पड़ा मिला। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अक्षय एक बेटी की शादी कर चुके थे बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने अपनी 1 बेटी की शादी कर दी थी, जबकि अन्य बच्चों की शादी की जिम्मेदारी अभी उनके कंधों पर थी। घटना की सूचना मिलते ही माली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना के बाद बाराती और सराती दोनों ओर शोक का माहौल हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की मौत हो गई। खराब मौसम में अक्षय कुमार (45) शौच के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के अटल बिगहा गांव के रहने वाले हैं। जो अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गम्हरिया गांव आए थे। भतीजे की शादी गोविंद राम की बेटी से हुई है। 25 अप्रैल को तिलक था। 29 को अटल बिगहा से गम्हरिया गांव पहुंची थी। जब विदाई का समय आया तब समधी मिलने से पहले अक्षय शौच के लिए गए। उसी वक्त मौसम बदल गया। घटना माली थाना क्षेत्र की है। खोजबीन के दौरान खेत से मिली लाश समधी मिलन की रस्म के दौरान जब अक्षय कुमार नहीं दिखे तो परिजन और बाराती उनकी खोजबीन करने लगे। काफी देर तक तलाश के बाद जब कुछ लोग खेत की ओर गए तो वहां उनका शव पड़ा मिला। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अक्षय एक बेटी की शादी कर चुके थे बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने अपनी 1 बेटी की शादी कर दी थी, जबकि अन्य बच्चों की शादी की जिम्मेदारी अभी उनके कंधों पर थी। घटना की सूचना मिलते ही माली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना के बाद बाराती और सराती दोनों ओर शोक का माहौल हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


