सिविल अस्पताल में लोड के चलते आज मंगलवार दोपहर को अचानक जनरेटर में आग लग गई। मंगलवार सुबह से ही अस्पतााल में लाइट गुल रही। अस्पताल में आए मरीजों को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ा और गर्मी में मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों का बेहाल हो गया। तीमारदार अस्पताल बिल्डिंग से बाहर खुले में आ बैठे। इसके चलते अस्पताल में काफी सेवाएं प्रभावित हो गई। आखिर अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर चला दिया, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। जनरेटर चलने से बिजली का लोड बढ़ गया और अचानक जनरेटर में फॉल्ट होने से आग लग गई। कुछ देर बाद ये आग ज्यादा भड़क गई। ऐसे में अस्पताल कर्मचारी ही आग को बुझाते दिखे।


