बांसवाड़ा में सर्किट हाउस के पास वन-क्षेत्र में आग लगी:फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने कई फेरे कर पाया काबू

बांसवाड़ा में सर्किट हाउस के पास वन-क्षेत्र में आग लगी:फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने कई फेरे कर पाया काबू

​शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पीछे स्थित सरकारी वन क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवाओं के साथ पूरे जंगल में फैल गई। इस दौरान वन विभाग के बेशकीमती सागवान के सैकड़ों पेड़ जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घने जंगल और सूखी पत्तियों के कारण आग इतनी तेजी से भड़की कि आसमान में धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। सूखी पत्तियों से फैली आग
​कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई ने बताया कि घने जंगल में सूखी पत्तियों और तेज हवा के झोंकों के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। दमकल की 10 गाड़ियों ने लगातार कई फेरे कर आग पर काबू पाया। हालांकि रास्ता सही न होने और घने जंगल के कारण शुरुआत में दमकल कर्मियों को भीतर तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन घंटों तक चले प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोतवाली थाना पुलिस और वन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। कल सर्किट हाउस जा सकते हैं सीएम
गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक के बाद लंच के लिए सर्किट हाउस भी जा सकते हैं। ऐसे में एक दिन पहले आग की घटना होने से प्रशासन अलर्ट हो गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *