बक्सर जिला मुख्यालय में रविवार को एक निजी वाहन वर्कशॉप में आग लग गई। इस घटना में गैराज में खड़ी कई गाड़ियां और 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोबिल जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देखें,मौके से आई तस्वीरें… छह गाड़ियां आग की चपेट में आईं अम्बे पेट्रोल पंप के पीछे स्थित कमलेश पाल के गैराज में यह आग अचानक लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में कमलेश पाल और उनके पड़ोसियों की कुल छह गाड़ियां खड़ी थीं, जो आग की भेंट चढ़ गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। लोग बोले- मिनटों में आग की लपटें बढ़ीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले गैराज से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका। घटना की गंभीरता इसलिए भी अधिक थी क्योंकि गैराज के ठीक पास दो पेट्रोल पंप और एक सीएनजी स्टेशन स्थित हैं। आग की लपटों को देखकर लोगों में किसी बड़े विस्फोट की आशंका से दहशत फैल गई थी। हालांकि, दमकल और पुलिस की समय पर सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। गैराज संचालक बोला-लाखों की संपत्ति का नुकसान गैराज संचालक कमलेश पाल ने बताया कि उन्होंने वर्कशॉप में करीब 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोबिल और गाड़ियां रखे थे। आग में यह पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आगजनी से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष ने कहा-पेट्रोल पंप-सीएनजी स्टेशन की सुरक्षित मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। उनकी प्राथमिकता आग को फैलने से रोकना और आसपास स्थित पेट्रोल पंप एवं सीएनजी स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि आग से गैराज, वाहन और उसमें रखे लाखों रुपये के सामान के जल जाने से संचालक और प्रभावित लोगों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बक्सर जिला मुख्यालय में रविवार को एक निजी वाहन वर्कशॉप में आग लग गई। इस घटना में गैराज में खड़ी कई गाड़ियां और 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोबिल जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देखें,मौके से आई तस्वीरें… छह गाड़ियां आग की चपेट में आईं अम्बे पेट्रोल पंप के पीछे स्थित कमलेश पाल के गैराज में यह आग अचानक लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में कमलेश पाल और उनके पड़ोसियों की कुल छह गाड़ियां खड़ी थीं, जो आग की भेंट चढ़ गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। लोग बोले- मिनटों में आग की लपटें बढ़ीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले गैराज से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका। घटना की गंभीरता इसलिए भी अधिक थी क्योंकि गैराज के ठीक पास दो पेट्रोल पंप और एक सीएनजी स्टेशन स्थित हैं। आग की लपटों को देखकर लोगों में किसी बड़े विस्फोट की आशंका से दहशत फैल गई थी। हालांकि, दमकल और पुलिस की समय पर सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। गैराज संचालक बोला-लाखों की संपत्ति का नुकसान गैराज संचालक कमलेश पाल ने बताया कि उन्होंने वर्कशॉप में करीब 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोबिल और गाड़ियां रखे थे। आग में यह पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आगजनी से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष ने कहा-पेट्रोल पंप-सीएनजी स्टेशन की सुरक्षित मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। उनकी प्राथमिकता आग को फैलने से रोकना और आसपास स्थित पेट्रोल पंप एवं सीएनजी स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि आग से गैराज, वाहन और उसमें रखे लाखों रुपये के सामान के जल जाने से संचालक और प्रभावित लोगों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


