मनिहारी रेलवे स्टेशन के पास हार्डवेयर दुकान में लगी आग:कटिहार में शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने 45 मिनट में पाया काबू

मनिहारी रेलवे स्टेशन के पास हार्डवेयर दुकान में लगी आग:कटिहार में शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने 45 मिनट में पाया काबू

कटिहार के मनिहारी में मंगलवार रात करीब 9:25 बजे रेलवे स्टेशन गेट से सटी एक बंद हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुकान से निकल रही आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हार्डवेयर दुकान में रखे रंग, पेंट और अन्य रासायनिक पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की आशंका बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। जिस समय आग लगी, दुकान बंद थी और दुकानदार अपने घर जा चुके थे। आग लगने के समय रेलवे प्लेटफॉर्म पर दो ट्रेनें भी खड़ी थीं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। हालांकि, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। कटिहार के मनिहारी में मंगलवार रात करीब 9:25 बजे रेलवे स्टेशन गेट से सटी एक बंद हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुकान से निकल रही आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हार्डवेयर दुकान में रखे रंग, पेंट और अन्य रासायनिक पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की आशंका बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। जिस समय आग लगी, दुकान बंद थी और दुकानदार अपने घर जा चुके थे। आग लगने के समय रेलवे प्लेटफॉर्म पर दो ट्रेनें भी खड़ी थीं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। हालांकि, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *