पटना के बिक्रम बाजार स्थित थाना के मुख्य गेट के समीप बुधवार रात करीब नौ बजे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोग दहशत में आ गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिक्रम थाना परिसर में मौजूद दमकल वाहन को तत्काल मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने एहतियातन पूरे बिक्रम बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन उसके पास लगा एलटी तार धू-धू कर जल गया। इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त तार और उपकरणों को बदलने तथा मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना के कारण आसपास के लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग ने जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। पटना के बिक्रम बाजार स्थित थाना के मुख्य गेट के समीप बुधवार रात करीब नौ बजे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोग दहशत में आ गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिक्रम थाना परिसर में मौजूद दमकल वाहन को तत्काल मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने एहतियातन पूरे बिक्रम बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन उसके पास लगा एलटी तार धू-धू कर जल गया। इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त तार और उपकरणों को बदलने तथा मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना के कारण आसपास के लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग ने जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।


