बालाघाट के जामा मस्जिद चौक में ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल ने बुझाई; ओवरलोड से बार-बार जल रहे, बिजली कटौती से लोग परेशान

बालाघाट के जामा मस्जिद चौक में ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल ने बुझाई; ओवरलोड से बार-बार जल रहे, बिजली कटौती से लोग परेशान

बालाघाट में भीषण गर्मी के बीच सोमवार देर रात जामा मस्जिद चौक स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास दुकानें और मकान होने से आग फैलने का खतरा भी पैदा हो गया था। आधे घंटे बाद आग पर पाया काबू सूचना मिलते ही पुलिस, विद्युत विभाग और दमकल टीम मौके पर पहुंची। बिजली विभाग ने तुरंत क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद की, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशान ट्रांसफार्मर जलने के कारण जामा मस्जिद चौक और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच रातभर बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को बदलने और नियमित मेंटेनेंस कराने की मांग की है। ओवरलोड को माना जा रहा कारण विद्युत विभाग के अनुसार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। प्राथमिक जांच में ओवरलोड और अत्यधिक गर्मी को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। इससे पहले सोमवार दोपहर हनुमान चौक क्षेत्र में भी एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *