भोजपुर में किसान अभिमन्यु हत्याकांड में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीरो डीएसपी के.के सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी तरह की दुश्मनी सामने नहीं आई है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से हर पहलू की जांच कर रही है। मृतक अभिमन्यु कुमार(25) अकोढ़ा गांव का रहने वाला था। गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। काफी करीब से ललाट के बीच गोली मारी गई थी। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना चौरी थाना क्षेत्र की है।
गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है पिता वीरेंद्र उर्फ रामायण महतो ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब दस बजे वह बाइक काउप गांव अपने ननिहाल गया था। वहां अपना मोबाइल और बाइक छोड़कर कहीं निकल गया था। शुक्रवार की सुबह गांव के बधार में बोरिंग के पास शौच करने के लिए जा रहा था। वहां बेटे का शव खून से लंथपथ अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से एक बुलेट मिला है। गांव में किसी भी व्यक्ति से हमारी दुश्मनी नहीं है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं जानकारी के अनुसार मृतक का मोबाइल ननिहाल गांव में गुरुवार की शाम ही स्विच ऑफ हो गया था। उसने अपनी बाइक भी वहीं छोड़ दी थी। इसी बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि वह अपने गांव कैसे पहुंचा। किसने उसकी गोली मारकर हत्या की है, यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है। भोजपुर में किसान अभिमन्यु हत्याकांड में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीरो डीएसपी के.के सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी तरह की दुश्मनी सामने नहीं आई है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से हर पहलू की जांच कर रही है। मृतक अभिमन्यु कुमार(25) अकोढ़ा गांव का रहने वाला था। गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। काफी करीब से ललाट के बीच गोली मारी गई थी। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना चौरी थाना क्षेत्र की है।
गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है पिता वीरेंद्र उर्फ रामायण महतो ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब दस बजे वह बाइक काउप गांव अपने ननिहाल गया था। वहां अपना मोबाइल और बाइक छोड़कर कहीं निकल गया था। शुक्रवार की सुबह गांव के बधार में बोरिंग के पास शौच करने के लिए जा रहा था। वहां बेटे का शव खून से लंथपथ अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से एक बुलेट मिला है। गांव में किसी भी व्यक्ति से हमारी दुश्मनी नहीं है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं जानकारी के अनुसार मृतक का मोबाइल ननिहाल गांव में गुरुवार की शाम ही स्विच ऑफ हो गया था। उसने अपनी बाइक भी वहीं छोड़ दी थी। इसी बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि वह अपने गांव कैसे पहुंचा। किसने उसकी गोली मारकर हत्या की है, यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है।


