भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही चार मैचों की श्रृंखला के जरिये एफआईएच नेशंस कप की मजबूत तैयारी करने का प्रयास करेगी।
सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम का लक्ष्य 15 से 21 जून तक आकलैंड में होने वाले नेशंस कप से पहले लय हासिल करने का होगा।
अर्जेंटीना में इस साल की शुरूआत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ श्रृंखला 2 .2 से ड्रॉ कराई थी। पहले दो मैच हारने के बाद भारत ने दो मैच जीतकर वापसी की थी।
भारतीय टीम ने बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर शिविर में काफी अभ्यास किया जिससे खिलाड़ियों को ढांचागत खेल, अपने कौशल को निखारने, पेनल्टी कॉर्नर में विविधता आजमाने और मैच फिटनेस हासिल करने में मदद मिली।
भारतीय कप्तान सलीमा ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर खेलना आसान नहीं है। हमें तैयारी के लिये इस तरह के मैच खेलने होंगे और हर मैच काफी अहम होगा। हम नेशंस कप में आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहते हैं।’’
एफआईएच रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारतीय टीम में सोनम , हीना बानो और लालथांटजुआंगी जैसे युवाओं को मौका दिया गया है।
भारत बनाम आस्ट्रेलिया श्रृंखला कार्यक्रम :
पहला मैच : 26 मई (शाम पांच बजे से)
दूसरा मैच : 27 मई (शाम पांच बजे से)
तीसरा मैच : 29 मई (सुबह 11 बजे से)
चौथा मैच : 30 मई (सुबह 11 बजे से)
भारतीय टीम :
गोलकीपर : सविता, बिछू देवी खारीबम
डिफेंडर : निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू, लालथांटलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास
मिडफील्डर : सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम
फॉरवर्ड : नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नु, इशिका, हीना बानो, रूतुजा पिसल।

Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi