भूमि विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, 5 घायल:जमुई सदर अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस FIR दर्ज कर करेगी कार्रवाई

भूमि विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, 5 घायल:जमुई सदर अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस FIR दर्ज कर करेगी कार्रवाई

जमुई शहर के पूरब टोला में गुरुवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों में एक पक्ष से मोहम्मद आलम, उनकी पत्नी सलमा खातून, पुत्र जावेद खान और आबिद शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से मोहम्मद अरबाज घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया है। लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद घायल जावेद खान ने बताया कि दूसरे पक्ष के साथ उनका जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू उर्फ परवेज खान, अरबाज और शाहबाज अक्सर विवाद करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। गुरुवार शाम को भी उन्होंने बेवजह हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। दूसरी ओर, घायल मोहम्मद अरबाज ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह उसके रिश्तेदार से जुड़ा मामला है। अरबाज का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई है। FIR दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। टाउन थाना पुलिस ने जानकारी दी कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन लिए जाएंगे। शुक्रवार को लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि पूर्व में भी इन दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो चुकी है। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जमुई शहर के पूरब टोला में गुरुवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों में एक पक्ष से मोहम्मद आलम, उनकी पत्नी सलमा खातून, पुत्र जावेद खान और आबिद शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से मोहम्मद अरबाज घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया है। लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद घायल जावेद खान ने बताया कि दूसरे पक्ष के साथ उनका जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू उर्फ परवेज खान, अरबाज और शाहबाज अक्सर विवाद करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। गुरुवार शाम को भी उन्होंने बेवजह हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। दूसरी ओर, घायल मोहम्मद अरबाज ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह उसके रिश्तेदार से जुड़ा मामला है। अरबाज का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई है। FIR दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। टाउन थाना पुलिस ने जानकारी दी कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन लिए जाएंगे। शुक्रवार को लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि पूर्व में भी इन दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो चुकी है। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *