समस्तीपुर के चकमहेसि थाना क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला किया गया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में सास, बहू और बेटा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान चकमहेसि थाना क्षेत्र के कुढ़वा पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी 53 साल के सरिता देवी, उनके बेटे संतोष कुमार और बहू कविता देवी के रूप में हुई है। घायल संतोष कुमार ने बताया कि उनके घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। खाना बनाने के लिए उनकी मां सरिता देवी घर के पास स्थित झिलमिली का पेड़ जलावन के लिए कटवा रही थीं। संतोष कुमार पर लाठी-डंडों से हमला किया इसी बात को लेकर संतोष के बड़े भाई बबलू साह ने आपत्ति जताई और पेड़ काटने का विरोध करने लगे। विवाद बढ़ने पर बबलू साह ने अपने परिजनों और चचेरे भाई बीरबल साह के साथ मिलकर सरिता देवी, कविता देवी और संतोष कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर निशांत कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर निशांत कुमार ने बताया कि तीनों घायलों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सभी का एक्स-रे कराया जा रहा है ताकि अंदरूनी चोटों की सही जानकारी मिल सके। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई। मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली हुई है। उन्होंने कहा कि नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है, ताकि घायलों का बयान दर्ज किया जा सके। बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के चकमहेसि थाना क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला किया गया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में सास, बहू और बेटा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान चकमहेसि थाना क्षेत्र के कुढ़वा पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी 53 साल के सरिता देवी, उनके बेटे संतोष कुमार और बहू कविता देवी के रूप में हुई है। घायल संतोष कुमार ने बताया कि उनके घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। खाना बनाने के लिए उनकी मां सरिता देवी घर के पास स्थित झिलमिली का पेड़ जलावन के लिए कटवा रही थीं। संतोष कुमार पर लाठी-डंडों से हमला किया इसी बात को लेकर संतोष के बड़े भाई बबलू साह ने आपत्ति जताई और पेड़ काटने का विरोध करने लगे। विवाद बढ़ने पर बबलू साह ने अपने परिजनों और चचेरे भाई बीरबल साह के साथ मिलकर सरिता देवी, कविता देवी और संतोष कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर निशांत कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर निशांत कुमार ने बताया कि तीनों घायलों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सभी का एक्स-रे कराया जा रहा है ताकि अंदरूनी चोटों की सही जानकारी मिल सके। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई। मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली हुई है। उन्होंने कहा कि नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है, ताकि घायलों का बयान दर्ज किया जा सके। बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


